Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 25, 2026

होमगार्ड्स एवं नारगिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर आयोजित की गई भव्य परेड, सीएम की तीन घोषाणों को सुनाया

होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के दिन देहरादून के ननूरखेड़ा में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नहीं पहुंच पाए। इस पर परेड की सलामी कबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने की। इसमें होमगार्ड्स और नागरिक सुरक्षा संगठन की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान नागरिक सुरक्षा संगठन की ओर से आग बुझाने का प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्राथमिक चिकित्सा की झांकी को भी बखूबी सराहा गया।

इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की तीन बड़ी घोषणाओं को कमांडेंट जनरल आईजी पुष्पक ज्योति ने पढ़ा। अब होमगार्ड्स विभाग में समूह ग की भर्ती में 25 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। वहीं, होमगार्ड्स की संख्या 6411 से बढ़कर 10001 की गई है। साथ ही अब कारागार में बंदी रक्षक के पद पर 25 प्रतिशत होमगार्ड्स रहेंगे।


रैतिक परेड की कई दिनों से तैयारी चल रही थी। आज सुबह होमगार्ड के जवानों ने भव्य परेड की। इस दौरान मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल ने परेड की सलामी ली। समारोह में कमांडेंट जनरल होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा पुष्पक ज्योति, नागरिक सुरक्षा संगठन के मुख्य वार्डन डॉ. सतीश अग्रवाल, पूर्व मुख्य वार्डन चंद्रगुप्त विक्रम भी उपस्थित रहैं। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले होमगार्ड के जवानों के साथ ही नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया गया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।