Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 29, 2026

कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली के लिए उत्तराखंड में बनाई गई पर्यवेक्षकों की फौज

महंगाई, रोजगार सहित अन्य सवालों को लेकर कांग्रेस की दिल्ली के रामलीला मैदान पर चार सितंबर को आयोजित होने वाली ‘मंहगाई पर हल्ला बोल’ रैली के लिए उत्तराखंड कांग्रेस भी जोरशोर से कसरत कर रही है। रैली की सफलता के लिए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने जिला, महानगर, विधानसभावार वरिष्ठ कांग्रेसजनों को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है। ये पर्यवेक्षक अपने अपने क्षेत्र में लोगों रैली में ले जाएंगे। साथ ही कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराएंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि जिलावार पर्यवेक्षकों में जिला उत्तरकाशी से विधायक विक्रम सिंह नेगी, जिला टिहरी से पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, देवप्रयाग से प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला, प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, जिला चमोली से प्रदीप थपलियाल, जिला रूद्रप्रयाग से मुकेश नेगी, जिला पौडी गढ़वाल से प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप, कोटद्वार से पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत, जिला पिथौरागढ़ से पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, जिला बागेश्वर से विधायक खुशहाल सिंह अधिकारी, जिला चंपावत से प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, जिला नैनीताल से प्रदेश महामंत्री पुष्कर राज जैन, महानगर हल्द्वानी से मीना शर्मा को पर्यवेक्षक बनाया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

विधानसभावार पर्यवेक्षकों में विधानसभा रामनगर एवं सल्ट से पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, लालकुंआ से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रयाग भट्ट, कालाढूंगी से प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त बगडवाल, जसपुर एवं काशीपुर से विधायक आदेश चैहान, बाजपुर एवं गदरपुर से प्रदेश महामंत्री अनुपम शर्मा, रूद्रपुर एवं किच्छा से पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह पाल, सितारगंज से प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, नानकमत्ता से विधायक गोपाल राणा, खटीमा से विधायक भुवन कापडी, हरिद्वार शहर से सतपाल ब्रहमचारी, बीएचईएल रानीपुर से राजवीर चैहान, ज्वालापुर से विधायक रवि बहादुर, झबरेड़ा से विधायक विरेन्द्र जाति, भगवानपुर से विधायक ममता राकेश, पिरान कलियर से विधायक फुरकान अहमद, रूड़की से प्रदेश यशपाल राणा एवं महामंत्री सचिन गुप्ता, हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत, मंगलौर से प्रदेश महामंत्री एडवोकेट राजेन्द्र चौधरी, खानपुर एवं लक्सर प्रदेश महामंत्री महेश प्रताप राणा एवं प्रदेश महामंत्री प्रमोद खारी, ऋषिकेश एवं डोईवाला से प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी एवं पौराणिक सांस्कृति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आशीष नौटियाल, चकराता से विधायक प्रीतम सिंह, विकासनगर से पूर्व विधायक नवप्रभात, सहसपुर से कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष पंचायतराज विभाग राकेश नेगी , धर्मपुर से पूर्व विधायक दिनेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत एवं प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र सिंह रांगड़, रायपुर से पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट एवं महेन्द्र सिंह नेगी गुरू जी, राजपुर रोड से पूर्व विधायक राजकुमार एवं प्रदेश महामंत्री पीके अग्रवाल, देहरादून कैन्ट से प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना एवं डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, मसूरी से प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली एवं प्रदेश महामंत्री मनमोहन मल्ल को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।