Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

अब राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने भी उठाया अग्निवीरों की भर्ती में युवाओं की परेशानी का मुद्दा, रक्षा मंत्री को लिखा पत्र

उत्तराखंड में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया में उठ रहे सवालों को लेकर अब इस मुद्दे को राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने भी उठाया। उन्होंने भर्ती मे जारी विसंगतियों को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा। साथ ही वह इस मुद्दे को लेकर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और रक्षा सचिव से मिले। नरेश बंसल ने प्रदेश के युवाओं को आश्वास्त किया कि उत्तराखंड के युवाओं के हितों की अनदेखी नही की जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बता दें कि जहां विपक्षी दल अग्निवीरों की भर्ती के मानकों पर सवाल उठा रहा है, वहीं इसी मुद्दे को लेकर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के समक्ष उठा चुके हैं। बताया जा रहा है कि भर्ती मे 300 युवाओं को एक साथ दौड़ाया जा रहा है, जिसमे से मात्र 8 या 10 युवाओं को ही चुना जा रहा है। पूर्व मे संचालित सेना भर्ती मे औसतन 300 मे से 60 प्रतिभागियों का चयन किया जाता रहा है। इसके अलवा 1600 मीटर की दौड़ के लिए 5:40 सेकंड निर्धारित है, जबकि यहां सिर्फ 5 मिनट मे ही दौड़ को समाप्त किया जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं के लिए लम्बाई मे मिली छूट का भी अनुपालन नहीं किया जा रहा है। 163 सेंटिमीटर के मानक के विपरीत लम्बाई 170 सेंटिमीटर पर ही चयन किया जा रहा है। इस प्रकार की विसंगतियों के चलते जो युवा पूरी तैयारी और जूनून के साथ भर्ती होने पहुंचे थे, उन्हे निराश होकर घर लौटना पड़ रहा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सासंद राज्य सभा उत्तराखंड नरेश बंसल ने इन विषयों को अवगत कराते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से आग्रह किया कि जिन विसंगतियों की वजह से उत्तराखंड के युवा अग्निवीर योजना का समुचित लाभ नही ले पा रहे, वो दूर हों। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के युवाओ के दृष्टिगत रखते हुए पूर्व निर्धारित मानक ही लागू किए जाए। सासंद बंसल ने कहा कि अगर रक्षामंत्री से मिलने का समय मिलेगा तो वह वह व्यक्तिगत रूप से भी इस जनहित के मुददे को उठाएंगे। अभी रक्षामंत्री जी के दिल्ली से बाहर होने के कारण यह सम्भव नहीं हो सका। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सासंद बंसल ने आज रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से भेंट की व इस संदर्भ मे पत्र सौंपा व उत्तराखंड के युवाओं के हितों के संरक्षण की मांग की। साथ ही अग्निवीर योजना भर्ती मे जारी विसंगतियों को तत्काल दूर करने की माँग की। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने तुरंत सचिव रक्षा को बुला कर इस पर कारवाई के लिए निर्देशित किया। साथ ही आश्वासन दिया कि सैन्य धाम उत्तराखंड के युवाओं के हितों की अनदेखी नही की जाएगी। सासंद बंसल ने पिछली भर्ती का नोटिफीकेशन भी रक्षा राज्य मंत्री व सचिव रक्षा को सौपा। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट जी व सचिव रक्षा ने सांसद राज्य सभा नरेश बंसल की बात से सहमति जताई। जल्द इस संदर्भ में कारवाई के लिए आश्वासन दिया।