Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर डिडसारी में पारंपरिक थोलू ध्याणी मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं बीजेपी नेता विजयपाल सिंह सजवाण ने पार्टी कार्यालय ज्ञानसू में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इसके बाद वह नाल्डकठूड़ क्षेत्र के डिडसारी गांव पहुंचे। जहाां उन्होंने पारंपरिक थोलू एवं ध्याणी मिलन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से अपने मायके पहुंची ध्याणियों से आत्मीय भेंट कर स्वतंत्रता दिवस एवं ध्याणी मिलन मेले की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

गांव की व्याही ध्याणियों द्वारा अपने आराध्य कालिग नाग देवता के सानिध्य में आयोजित यह पारंपरिक आयोजन श्रद्धा, संस्कृति और आत्मीयता का सुंदर संगम रहा। कार्यक्रम में स्थानीय परंपराओं और लोक-संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली। इस मौके पर पूर्व विधायक सजवाण ने कहा कि थोलू-ध्याणी मिलन जैसे पारंपरिक एवं पारिवारिक आयोजन हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति और सामाजिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर मायके से जुड़ी ध्याणियों को अपनी जड़ों और परिवार से पुनः जोड़ने के साथ-साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने भगवान वाणेश्वर महादेव एवं कालिग नाग देवता से समस्त ध्याणियों, ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य ज्योति राजू राणा, ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार, ज्येष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश कुमार, ग्राम प्रधान प्रकाश चंद्र डिमरी, हरि सिंह राणा, पूर्व सरपंच भरत सिंह राणा, अनिल राणा, पुजारी विनोद डिमरी, प्रधान मांडो रेखा भट्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष संगीता देवी, सविता चमोली, राखी चमोली, कुसुम राणा, गजेंद्र राणा, विमल राणा, पूर्व प्रधान संतोष कुमार, प्रकाश बिष्ट, विनीश असवाल, आदर्श रावत, मानेंद्र पंवार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।