Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

सेब से भरा पिकअप बोलेरो वाहन खाई में गिरा, दो युवक की मौत

उत्तराखंड में देहरादून जिले की सीमांत तहसील त्यूणी से जुड़े अणू गांव के पास सेब से भरा एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

उत्तराखंड में देहरादून जिले की सीमांत तहसील त्यूणी से जुड़े अणू गांव के पास सेब से भरा एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के तुरंत बाद थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से संयुक्त रेस्क्यू कर खाई से शवों को बाहर निकाला। दोनों शवो को एंबुलेंस से राजकीय अस्पताल त्यूणी की मोर्चरी में रखवाया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मृतकों की पहचान किशोर सिंह चौहान (25 वर्ष) पुत्र अब्बल सिंह चौहान निवासी दुचाणू पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी और पंकज कुमार (40 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश निवासी पुरानी कालसी थाना कालसी जनपद देहरादून के रूप में की गई। बताया जा रहा है वे रविवार की सुबह सीमावर्ती बंगाण क्षेत्र के टिकोची से वाहन में सेब लादकर देहरादून मंडी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।