Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

झारखंड के तीन विधायकों को कांग्रेस ने किया सस्पेंड, कार से मिला था भारी मात्रा में कैश

कांग्रेस पार्टी ने भारी नकदी के साथ पकड़े गए अपने तीनों विधायकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया है।

कांग्रेस पार्टी ने भारी नकदी के साथ पकड़े गए अपने तीनों विधायकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया है। झारखंड कांग्रेस के महासचिव और प्रभारी अविनाश पांडे ने इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि बीते शनिवार को कांग्रेस के तीन विधायक जामताड़ा से इरफान अंसारी, खिजरी से राजेश कच्छप और कोलेबिरा से नमन बिक्सल को भारी कैश के साथ गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इनकी गाड़ी से करीब 48 लाख रुपये बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने खुफिया सूचना मिलने के बाद चेकिंग के लिए गाड़ी रोकी थी। कैश की गिनती के लिए काउंटिंग मशीन भी मंगाई गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

झारखंड के कांग्रेस के तीन विधायकों के वाहन से शनिवार को रात में पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई थी। पुलिस ने एक खुफिया सूचना के आधार पर जिस वाहन में विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्चाप और नमन बिक्सल कोंगरी सवार थे, उसे पांचला पुलिस थाना क्षेत्र के रानीहाती में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर रोका था। हावड़ा की एसपी स्वाति भांगलिया के मुताबिक, उन्हें सटीक सूचना मिली थी कि काले रंग की एक कार में भारी मात्रा में पैसा ले जाया जा रहा है। इस पर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी और एक कार को रोका, जिसमें तीन विधायक सवार थे। कार से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई। उन्होंने कहा, नकदी गिनने के लिए मशीन मंगवाई गई. विधायकों से धन के स्रोत और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

झारखंड में भी ‘ऑपरेशन लोटस’ चला रही भाजपा: जयराम रमेश
वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- झारखंड में भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ आज रात हावड़ा में बेनकाब हो गया। दिल्ली में ‘हम दो’ का गेम प्लान झारखंड में वही करने का है, जो उन्होंने महाराष्ट्र में ई-डी(एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस) की जोड़ी से करवाया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

झारखंड में महाराष्ट्र जैसी साजिश की कोशिश: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आगे कहा कि सभी ने देखा कि कैसे सरकारों को गिराने का केंद्र बिंदु अब असम बन गया है। 15 दिनों तक ड्रामा हुआ और आखिरकार महाराष्ट्र सरकार गिरा दी गई। यह इस ओर इंगित करता है कि झारखंड में भी सरकार को अस्थिर करने की साजिश हो रही है। आने वाले समय में सारी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हालांकि, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि घटना दुखद है और राज्य इकाई इस मामले में पार्टी आलाकमान को रिपोर्ट सौपेंगी। जांच पूरी होने तक इस बारे में बात करना उचित नहीं होगा, लेकिन देश की स्थिति को देखते हुए … गिरफ्तार विधायक मामले को बेहतर ढंग से समझा सकते हैं। घटना दुखद है। हम अपने आलाकमान को एक रिपोर्ट सौंपेंगे। इस साजिश में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।