Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 30, 2026

देहरादून में सड़क पर बाइक रपटने से युवक की मौत, साथी घायल

देहरादून के रानीपोखरी थाना क्षेत्र में सड़क पर बाइक रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देहरादून के रानीपोखरी थाना क्षेत्र में सड़क पर बाइक रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार की शाम करीब सात बजे के करीब हुआ।
पुलिस को सूचना मिली कि भोगपुर से आगे थानो रोड पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो थानो भोगपुर रोड पर जाखन पुल से सूर्य धार जाने वाली सड़क किनारे एक पल्सर मोटर साइकिल सड़क किनारे पड़ी मिली। इसमें दो युवक सवार थे। एक की मौत हो चुकी थी। दूसरे को प्राइवेट वाहन से जौलीग्रांट अस्पताल भिजवाया गया।
मृत युवक की पहचान विपुल रावत (26 वर्ष) पुत्र विजयपाल रावत निवासी भोगपुर थाना रानीपोखरी देहरादून के रूप में हुई, जबकि घायल युवक ऋषभ नेगी (26 वर्ष) पुत्र सुशील नेगी निवासी भोगपुर थाना रानीपोखरी देहरादून है। पुलिस के मुताबिक, बाइक ऋषभ नेगी चला रहा था। मोटर साइकिल के काफी तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित होकर दोनों सड़क किनारे गिर गए। जहां पत्थरों के कारण दोनों को चोट लग गई।