हरिद्वार में मां और बेटी से दुष्कर्म की घटना के विरोध में दून में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
हरिद्वार जनपद में महिला और उसकी बेटी से हुए दुष्कर्म की घटना के विरोध में आज महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के तत्वावधान में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
हरिद्वार जनपद में महिला और उसकी बेटी से हुए दुष्कर्म की घटना के विरोध में आज महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के तत्वावधान में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। महानगर कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह प्रदेश कार्यालय में एकत्र हुए और भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद राजपुर रोड पर पहुंचकर बीजेपी सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए पुतला फूंका गया। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा गया।इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भय और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का वादा करने वाली भाजपा के शासन में लगातार जघन्य अपराधों की घटनायें घटित हो रही हैं। राज्य का पुलिस प्रशासन पूरी तरह से निष्क्रिय हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के मात्र दो माह के अल्प कार्यकाल में राज्य में हत्या, चोरी, डकैती, बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों की बाढ सी आ गई है। राज्य में लगातार घट रही इन घटनाओं से न केवल राज्य की कानून व्यवस्था की पोल खुलती है, अपितु देवभूमि की अस्मिता पर भी चोट पहुंच रही है।
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा शासन में राज्य की जनता विषेशकर महिलाओं में भय का वातावरण बना हुआ है। आज राज्य की महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से अछूते उत्तराखण्ड राज्य के पर्वतीय जनपदों में भी लगातार ऐसे जघन्य अपराधों में वृद्धि हुई है। बागेश्वर के कपकोट, उधमसिंहनगर के काशीपुर तथा किच्छा, चमोली के थराली, देहरादून के जाखन तथा अब हरिद्वार में महिला से हुए बलात्कार की घटना ने भाजपा सरकार के बेटी पढाओ-बेटी बचाओ की कलई खोल कर रख दी है।
उन्होंने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है तथा समाज में भय का वातावरण व्याप्त है। उन्होंने राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन से हरिद्वार में हुई बलात्कार की घटना के दोषियों को शीघ्र गिरफतार कर कडी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाली भाजपा शासित उत्तराखंड में बढ़ रही बलात्कार की घटनायें तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार गम्भीर चिन्ता का विषय है। इसकी जितनी निन्दा की जाय कम है। आज स्थिति यह है कि भाजपा शासित किसी भी प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, डॉ. आर.पी. रतूडी, गरिमा दसौनी, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, रॉबिन त्यागी, पार्षद सचिन थापा, राजकुमार जयसवाल, शीशपाल बिष्ट, नीरज नेगी, प्रवीण त्यागी, गुलशेर मोहम्मद, मनीष कुमार, गौतम सोनकर, विजय कुमार गुप्ता, अनिल उनियाल, सोम प्रकाश वाल्मीकि, सुनील कुमार बांदा, प्रवीण अरोड़ा, शमशाद, विजय पवार, राजू मौर्य, मीना रावत, अमृता कौशल, उर्मिला थापा, रीता रानी, कोमल बोरा, सुमित्रा ध्यानी, अनुराधा तिवारी, डॉ विजेंद्र पाल, रमेश कुमार मंगू, अमित भंडारी, महेंद्र रावत, अर्जुन सोनकर आदि उपस्थित थे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



