Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले जवान की पत्नी को पुलिस महानिदेशक और बैंक अधिकारियों ने सौंपा 50 लाख का चेक

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की उपस्थिति में पंजाब नेशनल बैंक के जोनल मैनेजर संजय काण्डपाल ने रक्षक प्लस योजना के अन्तर्गत सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले जनपद देहरादून में तैनात ओपी विजय चौहान की पत्नी ममता चौहान को पंजाब नेशनल बैंक की ओर से 50 लाख रूपये का चेक दिया।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि वर्ष 2019 में उत्तराखंड पुलिस कर्मियों के लिए एक बड़े कल्याणकारी कदम उठाए गए। इसके तहत उत्तराखंड पुलिस तथा पंजाब नेशनल बैंक के बीच पुलिस सैलरी पैकज के लिए समझौता (एमओयू) किया गया था। इसके अन्तर्गत जिन पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन पंजाब नेशनल बैंक में आहरित हो रहा है, उनको रक्षक प्लस योजना के अन्तर्गत बिना प्रीमियम जमा किए दुर्घटना आदि में मृत्यु होने पर 30 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर दिया जा रहा था। वर्ष 2021 में एमओयू का नवीनीकरण कर इस बीमा कवर को बढ़ाकर 50 लाख रूपये कर दिया गया।
इस योजना के अन्तर्गत वर्ष 2019 से अब तक पंजाब नेशनल बैंक की ओर से 15 पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बीमा कवर की राशि प्रदान की गयी है। पुलिस सैलरी पैकज के अन्तर्गत ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ भी वर्ष 2018 में समझौता (एमओयू) किया गया था, जिसके अन्तर्गत बिना प्रीमियम जमा किए दुर्घटना आदि में मृत्यु होने पर 25 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर दिया जा रहा था। वर्ष 2021 में एमओयू का नवीनीकरण कर इस बीमा कवर को बढ़ाकर 50 लाख रूपये कर दिया गया है। इस योजना के अन्तर्गत वर्ष 2018 से अब तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बीमा कवर की राशि प्रदान की गयी है। पुलिस सैलरी पैकज योजना के अन्तर्गत अब तक कुल 24 पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बीमा कवर की राशि प्रदान की गयी है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।