Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

राष्ट्रपति प्रत्याशी के लिए विपक्ष ने तय किया यशवंत सिन्हा का नाम, जल्द हो सकती है घोषणा

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का नाम राष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी प्रत्याशी के तौर पर प्रस्तावित किया गया है। विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्‍हा राष्ट्रपति प्रत्‍याशी हो सकते हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का नाम राष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी प्रत्याशी के तौर पर प्रस्तावित किया गया है। विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्‍हा राष्ट्रपति प्रत्‍याशी हो सकते हैं। दोपहर इसका औपचारिक ऐलान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार के दिल्ली स्थित घर पर हुई विपक्षी दलों की बैठक में यशवंत सिन्हा के नाम पर मुहर लग चुकी है।
बता दें कि यशवंत सिन्हा ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय वित्तमंत्री और फिर विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था। उन्होंने 2021 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने से पहले 2018 में बीजेपी छोड़ दी थी। उन्हें पिछले साल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद यशवंत सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि टीएमसी में उन्होंने मुझे जो सम्मान और प्रतिष्ठा दी, उसके लिए मैं ममता जी का आभारी हूं। अब एक समय आ गया है, जब एक बड़े राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए मुझे पार्टी से हटकर अधिक विपक्षी एकता के लिए काम करना चाहिए। नए राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो गई है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 जून है। अगर जरूरी हुआ तो चुनाव 18 जुलाई और मतगणना 21 जुलाई को होगी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।