Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

किंग्स इलेवन पंजाब के प्लेऑफ से बाहर होने पर फूटा शिखर धवन के पिता का गुस्सा, लात घूंसों से कर दी पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

इस बार आइपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के प्लेऑफ से बाहर होने पर जहां फैन्स को निराश होना पड़ा, वहीं क्रिकेटर शिखर धवन के पिता को भी गुस्सा आ गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

इस बार आइपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के प्लेऑफ से बाहर होने पर जहां फैन्स को निराश होना पड़ा, वहीं क्रिकेटर शिखर धवन के पिता को भी गुस्सा आ गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें उनके पिता इस खिलाड़ी को पीटते नजर आ रहे हैं। पिटाई भी ऐसी कि देखकर हर कोई डर जाए। इस पिटाई के सीन को खुद शिखर धवन ने ही शेयर किया है।
भारत के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। प्लेऑफ से पहले ही आईपीएल से बाहर होने के बाद धवन ने अपने घर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी लात घूसों से पिटाई हो रही है। वीडियो शेयर करते ही कामेंट्स की लाइन लग गई।
दरअसल शिखर धवन इस सीजन में पंजाब के लिए आईपीएल में खेल रहे थे। पंजाब की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई, लेकिन शिखर धवन ने पंजाब के लिए अच्छा क्रिकेट खेला। उन्होंने कुल 14 मैचों में 38 की औसत से 460 रन बनाए। वे आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में चौथे नंबर पर हैं।

उन्होंने जो वीडियो शेयर किया उसमें उनकी लात घूसों से पिटाई करते हुए शख्स कोई और नहीं उनके पिताजी हैं। वे मजाकिया अंदाज में एक्टिंग करते हुए उनके प्लेऑफ से पहले बाहर हो जाने के लिए चलते पिटाई करने की एक्टिंग कर रहे हैं। उनकी एक्टिंग देखकर हरभजन सिंह ने इंस्टाग्राम पर कॉमेंट लिखा कि बापू तो तेरे से भी ऊपर का एक्टर निकले, वाह क्या बात है। कॉमेंटेटर गौरव कपूर ने भी लिखा “हा हा हा फुल पर्फोर्मर फैमली। शिखर धवन ने इस वीडियो के लिए कैप्शन में लिखा था कि मेरे पिताजी के लिए नॉक आउट में क्वालिफाइ नहीं होने का ये मतलब है और हंसने की इमोजी का इस्तेमाल किया है। इस सीजन में पंजाब की टीम 6ठे नंबर पर रही।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।