कॉमनवेल्थ स्कूल चेस टूर्नामेंट में दो पदक जीतने वाली काया ध्यानी को सीएम धामी ने दी बधाई, पटका पहनाकर किया स्वागत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की उभरती शतरंज खिलाड़ी काया ध्यानी को मलेशिया में आयोजित कॉमनवेल्थ स्कूल चेस टूर्नामेंट 2026 में दो पदक जीतने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने इस नन्हीं खिलाड़ी को पटका पहनाकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटी ने मलेशिया में चार से 12 अक्टूबर तक आयोजित पहले कॉमनवेल्थ स्कूल चेस टूर्नामेंट में दो पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया है। उन्हें उम्मीद है कि वह भविष्य में भी इसी तरह के प्रदर्शन को जारी रखेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार की ओर से खेल और खिलाड़ियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का भी जिक्र किया। इस दौरान काया के माता पिता भी साथ थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
गौरतलब है कि काया ध्यानी ने पहले कॉमनवेल्थ स्कूल चेस टूर्नामेंट 2026 में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अंडर-11 गर्ल्स रैपिड चेस श्रेणी में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था। इसके साथ ही ही उन्होंने इसी टूर्नामेंट में क्लासिकल चेस चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीतने में सफलता पाई। काया ध्यानी देहरादून के सीजेएम स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा हैं। वह देहरादून में कैनाल रोड स्थित बारीघाट निवासी है। उनके पिता पंकज ध्यानी का खुद का बिजनेस है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
काया का शैक्षणिक प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही काया के लिए यह अंतरराष्ट्रीय पदक उनके अब तक के शतरंज सफर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा सकता है। कॉमनवेल्थ देशों के स्कूली खिलाड़ियों को एक मंच पर लाने वाली इस प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए थे। इससे पहले काया ने अंडर-11 गर्ल्स रैपिड वर्ग में रजत पदक, क्लासिकल चेस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। उनके दो पदक जीतने पर स्कूल और उत्तराखंड के खेल जगत में खुशी का माहौल है।नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



