Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

देखें वीडियोः भारतीय ग्रामीण महिला का हुनर, हवा में उड़ाकर दीवार पर चिपका रही उपले, नहीं चूक रहा निशाना

काम कोई भी हो। चाहे छोटा कहा जाने वाला काम हो या फिर बड़ा। मेहनत दोनों में ही लगती है। अब आप कहोगे कि उपले पाथो। तो लगेगा कि ये काम तो सबसे आसान है। पर यहां तो ये काम भी मुश्किल लग रहा है।

कहते हैं कि जरूरत और अभ्यास व्यक्ति को उसके काम में इतना एक्सपर्ट बना देता है कि दूसरों को वह देखने में असंभव सा लगने लगता है। वहीं, ऐसे काम को करने वाले को पता ही नहीं चलता कि कब वह लोगों को लिए आश्चर्य बन गया है। क्योंकि उसका तो वह रोजमर्रा का काम होता है। काम कोई भी हो। चाहे छोटा कहा जाने वाला काम हो या फिर बड़ा। मेहनत दोनों में ही लगती है। अब आप कहोगे कि उपले पाथो। तो लगेगा कि ये काम तो सबसे आसान है। पर यहां तो ये काम भी मुश्किल लग रहा है। क्योंकि जब एक सीमित स्थान पर उपले बनाकर रखने को तों यहां भी जुगाड़ संस्कृति जन्म लेती है।
जब बात जुगाड़ की हो, तो भारतीयों का कोई मुकाबला नहीं है। आपने अक्सर सोशल मीडिया पर जुगाड़ वाले वीडियोज देखे होंगे, जिसमें टैलेंट कूट-कूटकर भरा होता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देख यूजर्स भी दंग है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक भारतीय महिला का अनोखा टैलेंट देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर एक मिनट के लिए आप भी हैरान रह जाएंगे।
वीडियो में एक ग्रामीण महिला को टैलेंटेड बॉस्केट बॉल प्लेयर की तरह गोबर से बने उपलों को दीवार पर उनकी सही जगह पर निशाना लगाते देखा जा रहा है। महिला के देसी स्टाइल और सटीक निशाने से गोबर को दीवार पर लगाने की तरकीब की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है।वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कैसे एकदम सटीक तरीके से किसी बॉस्केट बॉल प्लेयर की तरह उपलों को सही जगह पर लगा रही है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब देखा और शेयर किया जा रहा है। वीडियो में महिला एक लंबी सी दीवार के सामने खड़ी दिखाई दे रही है। इसके बाद महिला गोबर के उपले बनाती है और देसी तरीके से उसे सुखाने के लिए उन्हें हवा में उछालकर दीवार पर चिपका रही है। हैरानी की बात है कि महिला का निशाना एक भी बार चूंक नहीं रहा है। इस वीडियो को देख हर कोई इस महिला को बास्केटबॉल टीम में जाने की सलाह दे रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है। इंटरनेट पर वीडियो को देख हर कोई हैरान है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि-बिल्कुल परफेक्ट। सोशल मीडिया पर वीडियो खूब पसंद और शेयर किया जा रहा है। अब तक इस वीडियो को 56 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं 5 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है।