Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

कोरोना से मौत के डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों पर बोले राहुल गांधी-विज्ञान झूठ नहीं बोलता, पीएम मोदी बोलते हैं

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर कोरोना से हुई मौत के संबंध में विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जारी आंकड़ों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर कोरोना से हुई मौत के संबंध में विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जारी आंकड़ों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि कोविड महामारी के कारण 47 लाख भारतीयों की मौत हुई। 4.8 लाख नहीं, जैसा कि सरकार ने दावा किया है। विज्ञान झूठ नहीं बोलता, मोदी बोलते हैं। उन परिवारों का सम्मान करें जिन्होंने अपनों को खोया है। अनिवार्य रूप से ₹4 लाख मुआवजे के साथ उनका समर्थन करें। इसी के साथ राहुल गांधी ने WHO की रिपोर्ट भी जोड़ी।

बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने मोदी सरकार को एलआइसी के आइपीओ के साथ ही पेंशन के मामले पर घेरा था। उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार ने एलआइसी को कम आंका है। भारत की सबसे मूल्यवान संपत्तियों को ओने पौने दामों पर क्यों बेचा जा रहा है। वहीं, उन्होंने पूर्व-सैनिकों को अप्रैल माह की पेंशन नहीं मिल पाने का मुद्दा उठाया था।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दैनिक समाचारपत्र हिन्दुस्तान टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए अप्रत्यक्ष रूप से कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार सैनिकों और देश का अपमान कर रही है। ट्विटर पर राहुल गांधी ने लिखा, “One Rank, One Pension के धोखे के बाद अब मोदी सरकार ‘All Rank, NO Pension’ की नीति अपना रही है… सैनिकों का अपमान देश का अपमान है… सरकार को पूर्व सैनिकों की पेंशन जल्द से जल्द देनी चाहिए..। हालांकि एक दिन बाद सरकार ने दावा किया गया कि इस मामले को सुलझा लिया गया है।