सगाई के बाद महिला एसआइ को पता चली मंगेतर की असलियत, करता था लोगों से ठगी, खुद किया मंगेतर को गिरफ्तार
खुद को ओएनजीसी में अधिकारी बताकर लोगों को नौकरी लगाने का झांसा देने वाले की चाल में एक महिला सब इंस्पेक्टर (एसआइ) भी फंस गई। दोनों ने सगाई कर ली और इसी साल दोनों शादी भी करने वाले थे।
खुद को ओएनजीसी में अधिकारी बताकर लोगों को नौकरी लगाने का झांसा देने वाले की चाल में एक महिला सब इंस्पेक्टर (एसआइ) भी फंस गई। दोनों ने सगाई कर ली और इसी साल दोनों शादी भी करने वाले थे। इस बीच महिला एसआइ को पता चला कि उसका मंगेतर को फ्राड है। वह लोगों को नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये हड़प चुका है। इस पर उसने खुद ही अपने मंगेतर हो गिरफ्तार कर जेल की हवा खिला दी।ये तेज तर्रात एसआइ असम की हैं। असम पुलिस में कार्यरत एसआइ जुनमोनी राभा जनवरी में उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने बिहपुरिया के विधायक अमिय कुमार भुइयां के साथ कॉल पर बातचीत के दौरान भाजपा समर्थकों का पक्ष लेने से इनकार कर दिया था। अब उन्होंने राणा पोगाग नाम के अपने मंगेतर को गिरफ्तार किया। जुनमोनी राभा नौगांव के एक थाने में महिला सब इंस्पेक्टर के तौर पर तैनात हैं। पोगाग ने झूठा दावा किया था कि वह असम में ओएनजीसी में काम करता है। इस आधार पर कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर वह लोगों से पैसे मांगता था। पुलिस के मुताबिक, पोगाग ने कथित तौर पर लोगों से करोड़ों रुपये ठग लिए थे।
आरोपी ने नौगांव जिले में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा से सामने भी अपने आपको जनसंपर्क अधिकारी बताया था। इसके बाद पिछले साल अक्टूबर में दोनों की सगाई हुई थी। इस साल नवंबर में दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन जब महिला आधिकारी को पता चला कि वो एक ठग है तो उसने अपने मंगेतर के ही खिलाफ केस दर्ज करवाया। राभा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं उन तीन लोगों की आभारी हूं जो मेरे पास उसके (राणा पोगाग) के बारे में जानकारी लेकर आए कि वह कितना बड़ा धोखेबाज है। उन लोगों ने मेरी आंखें खोल दीं।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



