Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

रेपो दर बढ़ने के साथ ही कई बैंकों में कर्ज की ब्याज दर में कर दी वृद्धि, वाहन और आवास ऋण हुए महंगे

बढ़ती महंगाई के बीच रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट बढ़ाने के अगले दिन ही आईसीआइसीआइ समेत कई बैंकों ने कर्ज की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। रिजर्व बैंक ने बुधवार को रेपो दर में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी की थी।

बढ़ती महंगाई के बीच रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट बढ़ाने के अगले दिन ही आईसीआइसीआइ समेत कई बैंकों ने कर्ज की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। रिजर्व बैंक ने बुधवार को रेपो दर में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। निजी क्षेत्र के बैंक आईसीआइसीआइ ने रेपो आधारित ब्याज दर (ईबीएलआर) को 0.40 फीसदी बढ़ाकर 8.10 फीसदी कर दिया है। ये नई दरें 4 मई से प्रभावी मानी जाएंगी। ईबीएलआर दर में वृद्धि से ग्राहकों के लिए व्यक्तिगत ऋण, वाहन और आवास ऋण महंगे हो जाएंगे।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी ब्याज दर में बढ़ोतरी की है। बैंक ने पांच मई से कर्ज की दरों को बढ़ाकर 6.90 प्रतिशत कर दिया है। इसमें आरबीआई की 4.40 प्रतिशत रेपो दर और 2.50 प्रतिशत मार्कअप शामिल है। बैंक ऑफ इंडिया ने भी रेपो दर में वृद्धि के साथ अपनी ब्याज दर को 5 मई 2022 से बढ़ाकर 7.25 प्रतिशत कर दिया है। सेंट्रल बैंक ने भी ब्याज दर में 0.40 प्रतिशत की वृद्धि की है और इसे 7.25 प्रतिशत कर दिया है। यह छह मई, 2022 से लागू होगी।
एफडी पर बैंक ने दी राहत
कोटक महिंद्रा बैंक ने एफडी यानी सावधि जमा पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। 390 दिनों की एफडी पर ब्याज दर 0.30 फीसदी बढ़ाकर 5.5 प्रतिशत कर दी है। 23 महीनों की एफडी पर ब्याज दर 0.35 प्रतिशत बढ़ाकर 5.6% कर दिया गया है। ये नई दरें 6 मई से लागू होंगी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।