Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 29, 2026

उत्तराखंड में कल तेज हवाओं के साथ बारिश का ओरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

उत्तराखंड में इन दिनों पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं हल्की बारिश हो रही है। वहीं, मैदानी क्षेत्र गर्मी से तप रहे हैं। मौसम विभाग ने कल से समूचे उत्तराखंड में बारिश की संभावना जताई है।

उत्तराखंड में इन दिनों पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं हल्की बारिश हो रही है। वहीं, मैदानी क्षेत्र गर्मी से तप रहे हैं। मौसम विभाग ने कल से समूचे उत्तराखंड में बारिश की संभावना जताई है। दो दिन प्रदेशभर में बारिश होगी। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। ऐसे में मौसम विभाग ने कल यानी कि गुरुवार को बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद बारिश का यलो अलर्ट है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, कल 21 अप्रैल को राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में अनेक स्थानों के साथ ही मैदानी क्षेत्र के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसी तरह का मौसम अगले दिन 22 अप्रैल को भी रह सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों के साथ ही शेष जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 23 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। 24 अप्रैल से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं।
बारिश का यलो और ओरेंज अलर्ट
21 अप्रैल को बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में कहीं कहीं ओलावृष्टि, गर्जन के साथ बारिश, आकाशीय बिजली चमकने की घटना के साथ ही मैदानी क्षेत्र में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 22 अप्रैल को वहा की रफ्तार इससे कुछ धीमी होगी और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इस दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन दो दिन पेड़ों के गिरने, आकाशीय बिजली से नुकसान की संभावना के साथ ही फसलों को नुकसान पहुंचने की चेतावनी भी दी है।