Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

जल्द होगा इंतजार खत्म, केजीएफ 2 इस दिन होगी रिलीज, यश, संजय दत्त और रवीना की फीस सुनकर हो जाओगे हैरान

केजीएफ का पहला पार्ट देखने के बाद फैन्स इसके दूसरे पार्ट का काफी समय इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण इस फिल्म की रिलीज डेट को कई बार टाला भी गया। इस बार फिल्म में यश बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त से पंगा लेते नजर आएंगे।

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेडेट फिल्म केजीएफ 2 (KFG 2) अगले महीने 14 तारीख को रिलीज हो रही है। केजीएफ का पहला पार्ट देखने के बाद फैन्स इसके दूसरे पार्ट का काफी समय इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण इस फिल्म की रिलीज डेट को कई बार टाला भी गया। इस बार फिल्म में यश बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त से पंगा लेते नजर आएंगे। फिल्म में संजय विलेन अधीरा के रोल में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि केजीएफ पार्ट 2 में पहले पार्ट से भी ज्यादा और जबरदस्त एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। इसी बीच फिल्म में काम करने वाली स्टारकास्ट की फीस के बारे में जानकारी सामने आई है। बॉलीवुड लाइव की रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस यश को दी गई है। उन्हें केजीएफ 2 के लिए करीब 25 से 27 करोड़ रुपए बतौर फीस दी गई है।
फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट
केजीएफ चैप्टर 2 मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से है। यश, रवीना टंडन, प्रकाश राज और संजय दत्त की फिल्म को लेकर फैन्स में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। केजीएफ का पहला पार्ट सुपरहिट रहा था, और फैन्स को खूब पसंद भी आया था। केजीएफ 2018 में रिलीज हुई थी। प्रशांत नील लिखित और निर्देशित और होमबेल फिल्म्स के बैनर तले विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित पीरियड एक्शन फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।
जानिए कलाकारों की फीस
केजीएफ चैप्टर 2 के कलाकारों की फीस की बात करें तो यह भी होश उड़ा देने वाली है। केजीएफ चैप्टर 2 के लिए यश की फीस 25 से 27 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है।संजय दत्त को फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये मिले हैं। रवीना टंडन को फिल्म के दो करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील को लगभग 18 करोड़ रुपये मिले हैं। फिल्म सीन और सीक्वेंसेस पर खूब खर्च किया गया है।
उत्तर भारत के बाजारों में भी धूम मचाने को तैयार
केजीएफ चैप्टर 2 उत्तर भारत के बाजार में भी धूम मचाने को तैयार है। उत्तर भारत के बाजारों में रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स पेश करेंगे। एक्सेल ने ‘दिल चाहता है’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘दिल धड़कने दो’ और ‘गली बॉय’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। केजीएफ का सीक्वल चैप्टर 2 कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम में रिलीज होगा।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।