Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच भारत ने लगाया सटीक निशाना, MRSAM मिसाइल का किया सफल परीक्षण

एक तरफ रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान पूरी दुनिया में तनाव की स्थिति है। वहीं, भारत ने अपनी सैन्य शक्ति का परीक्षण करते हुए सटीक निशाना लगाया।

एक तरफ रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान पूरी दुनिया में तनाव की स्थिति है। वहीं, भारत ने अपनी सैन्य शक्ति का परीक्षण करते हुए सटीक निशाना लगाया। भारत ने आज मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा के बालासोर के तट किया गया। परीक्षण में मिसाइल ने बहुत दूर से लक्ष्य पर सीधा प्रहार किया। डीआरडीओ के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार बढ़ी हुई रेंज की इस मिसाइल ने टारगेट पर सटीक निशाना लगाया।
डीआरडीओ ने एक ट्वीट में कहा कि एमआरएसएएम-सेना मिसाइल प्रणाली की उड़ान का आईटीआर बालासोर, ओडिशा से करीब साढ़े दस बजे परीक्षण किया। DRDO के अनुसार, मिसाइल से सीधे निशाना साधते हुए लक्ष्य को नष्ट कर दिया गया। डीआरडीओ के अधिकारियों ने कहा कि यह प्रणाली भारतीय सेना का हिस्सा है।
इस परीक्षण को बेहद खास माना जा रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले भारत ने 23 मार्च को अंडमान और निकोबार में सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। ब्रह्मोस मिसाइल ने सटीकता के साथ अपने लक्ष्य को मारा। इस मिसाइल को DRDO ने इजरायल के IAI कंपनी के साथ मिलकर बनाया है।
एक जानकारी के मुताबिक मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (MRSAM) का वजन करीब 275 किलोग्राम होता है। इसकी लंबाई 4.5 मीटर और व्यास 0.45 मीटर है। इस मिसाइल पर 60 किलोग्राम वॉरहेड यानी हथियार लोड किया जा सकता है। यह मिसाइल लॉन्च होने के बाद धुआं कम छोड़ती है। इसकी रेंज में आने पर किसी यान, विमान, ड्रोन या मिसाइल का बचना लगभग नामुमकिन ही है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।