देश में कोरोना से दैनिक मौत के आंकड़े बढ़े, उत्तराखंड में आठ दिन बाद एक मौत
भारत में कोरोना के नए संक्रमण से फिलहाल राहत है, लेकिन मौत का आंकड़ा फिर से चिंता बढ़ा रहा है। वहीं, उत्तराखंड में भी आठ दिन के बाद एक मरीज की मौत दर्ज की गई। रविवार 20 मार्च की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1761 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में 127 मरीजों की कोरोना से जान चली गई। 24 घंटों में 3196 लोग स्वस्थ हुए। अब तक देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,30,07,841 हो गई है। इनमें से कुल 4,24,65,122 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, वर्तमान में देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 26,240 है। अब तक देश में कोरोना से कुल 5,16,479 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक कुल 1,81,21,11,675 वैक्सीनेशन हो चुका है।पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में शनिवार 19 मार्च को कोविड-19 के 2075 नए केस और 71 मौत, शुक्रवार 18 मार्च को कोविड-19 के 2,528 नए केस और 149 लोगों की मौत, गुरुवार 17 मार्च को कोरोनावायरस के कुल 2539 नए मामले और 60 लोगों मौत, बुधवार 16 मार्च को कोविड-19 के 2876 नए केस और 98 मौत, मंगलवार 15 मार्च को कोविड 19 के 2568 नए केस और 97 लोगों की मौत, सोमवार 14 मार्च को कोविड-19 के 2503 नए केस और 27 लोगों की मौत, रविवार 13 मार्च को कोरोना के 3116 नए केस और 47 लोगों की मौत, शनिवार 12 मार्च को कोविड-19 के 3614 नए केस और 89 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में नए संक्रमितों से राहत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों से राहत है। वहीं, आठ दिन बाद एक मरीज की कोरोना से मौत हुई। शनिवार 19 मार्च की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 नए संक्रमित मिले और एक मरीज की मौत हुई। एक दिन पहले शुक्रवार 18 मार्च को 15 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शनिवार को 385 केंद्रों में 3682 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.03.19 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7690 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 91942 हो गई है। इनमें से 88119 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 20 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 341 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7690 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 272 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.29 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.84 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।




