Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

कांग्रेस ने चुनावी सर्वेक्षणों को बताया फ्रॉड, कहा-बीजेपी का सूपड़ा होगा साफ

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने विभिन्न चैनलों की ओर से उत्तराखंड व अन्य राज्यों में चुनावी नतीजे को लेकर जारी किए गए चुनावी एग्जिट पोल को फ्रॉड बताया।

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने विभिन्न चैनलों की ओर से उत्तराखंड व अन्य राज्यों में चुनावी नतीजे को लेकर जारी किए गए चुनावी एग्जिट पोल को फ्रॉड बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कम से कम चार राज्यों उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में अभूतपूर्व बहुमत हासिल करेगी। इन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा ।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनावी नतीजों पर अभी तत्काल प्रतिक्रिया करना संभव नहीं है, क्योंकि वहां सातवें चरण का मतदान कल ही हुआ है और वहां का सही आकलन अभी नहीं हो सका है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इन पांच राज्यों में सरकार बनाने के जो सपने देख रही है, मुंगेरीलाल के हसीन सपने से ज्यादा नहीं है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के डबल ट्रिपल इंजन के सपने चकनाचूर हो चुके हैं। आम जनता भी डबल इंजन, ट्रिपल इंजन को “ट्रबल इंजन ” से ज्यादा कुछ नहीं मानती। खास तौर पर उत्तराखंड में कांग्रेस की 40 से 50 सीट आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम कांग्रेस हरीश रावत, उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में शानदार सरकार का राज्य में गठन करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस की सत्ता में वापसी के लिए पार्टी प्रभारी देवेंद्र यादव और अंतिम क्षणों में मोहन प्रकाश के प्रयास सराहनीय रहे हैं। सह प्रभारी राजेश धर्मानी, दीपिका पांडे सिंह के गंभीर प्रयास भी विफल नहीं होंगे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।