Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने किया बार काउंसिल चेयरपर्सन लाम्बा का अभिनंदन, अधिवक्ताओं के कल्याण को कांग्रेस देगी पूर्ण सहयोगः धस्माना

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने आज कोर्ट कम्पाउंड पहुंच कर उत्तराखंड बार काउंसिल के नव निर्वाचित अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एम एम लाम्बा का अभिनंदन किया।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने आज कोर्ट कम्पाउंड पहुंच कर उत्तराखंड बार काउंसिल के नव निर्वाचित अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एम एम लाम्बा का अभिनंदन किया। साथ ही उनको सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर धस्माना ने लाम्बा को बधाई देते हुए कहा कि उनके निर्वाचन से जहां एक ओर अधिवक्ता समाज में हर्ष का माहौल है, वहीं कांग्रेस पार्टी भी यह महसूस कर रही है कि राज्य के बार का नेतृत्व सकारात्मक सोच के व्यक्तियों के हाथ में आने से आने वाले दिनों में राज्य में गठित होने वाली कांग्रेस सरकार राज्य के अधिवक्ताओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं को बना कर लागू करेगी।
उन्होंने कहा कि राज्यभर से जो अधिवक्ता हाई कोर्ट नैनीताल जाते है। उनके लिए वहां ठहरने की बड़ी समस्या होती है। इसके समाधान के लिए राज्य सरकार को अधिवक्ताओं के ठहरने की उचित व्यवस्था करनी चाहिए। इस के बारे में कांग्रेस की सरकार बनने पर निश्चित रूप से काम किया जाएगा। इस अवसार पर बार काउंसिल के नव निर्वाचित अध्यक्ष एमएम लाम्बा ने धस्माना व अन्य कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनको 10 मार्च के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि नई सरकार गठित होने पर वे निश्चित रूप से राज्य सरकार के समक्ष अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर पहुंचेंगे।
इस अवसर पर श्री धस्माना के साथ पार्षद कोमल वोहरा, पार्षद संगीता गुप्ता, पूर्व पार्षद राजेश उनियाल, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव पिया थापा, जया गोलानि, दीपिका, प्रमोद कुमार गुप्ता, युवा कांग्रेस महासचिव सुमित खन्ना, अनुराग गुप्ता, जेएस चुघ, सुनील बांगा, सलीम अंसारी, अवधेश, रविन्द्र सिंह, नदीम आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *