बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार को घेरा, बोले-आर्थिक शत्रुओं पर रहमदिली का बोझ ढो रही जनता
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से बीजेपी के लोकसभा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर अपनी ही सरकार से सवाल किए हैं। करोड़ों रुपये का कथित घोटाला कर विदेश भाग चुके लोगों पर सरकार की सुस्त कार्रवाई को लेकर उन्होंने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 7 वर्षों में सरकार इनसे पर्याप्त वसूली भी नही कर पाई है. बता दें कि वरुण गांधी विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहूल चोकसी और ऋषि अग्रवाल का नाम लेते हुए केंद्र सरकार को घेरते रहे हैं।वरुण गांधी ने ट्वीट किया कि-67 हजार करोड़ की चोरी कर देश छोड़ चुके धनपशुओं से विगत 7 वर्षों में मात्र एक चौथाई धन वसूली कतई पर्याप्त नहीं है। देश के आर्थिक शत्रुओं पर इस रहमदिली का बोझ आम हिंदुस्तानी अपने कंधों पर ढो रहा है। जब बचत खाते की ब्याज दरें आज ऐतिहासिक रूप से निचले स्तर पर हैं।
67 हजार करोड़ की चोरी कर देश छोड़ चुके धनपशुओं से विगत 7 वर्षों में मात्र एक चौथाई धन वसूली कतई पर्याप्त नही है।
देश के ‘आर्थिक शत्रुओं’ पर इस ‘रहमदिली’ का बोझ आम हिंदुस्तानी अपने कंधों पर ढो रहा है, जब बचत खाते की ब्याज दरें आज ऐतिहासिक रूप से निचले स्तर पर हैं। pic.twitter.com/l8nNsbBL0a
— Varun Gandhi (@varungandhi80) February 26, 2022
गौरतलब है कि विजय माल्या पर कई बैंकों से लिये गये करीब 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाने का आरोप है। वहीं नीरव मोदी पर पंजाब नैशनल बैंक में 14000 करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला करने का आरोप है। हाल ही में एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ऋषि अग्रवाल का नाम 22842 करोड़ रुपये के कर्ज घोटाले से जुड़ रहा है। वरुण गांधी ने विजय माल्या, नीरव मोदी और ऋषि अग्रवाल पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये लोग अपनी जिंदगी खुशहाली से जी रहे हैं, लेकिन आम लोगों को संकटों का सामना करना पड़ रहा है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






