जंगली जानवर भी हैं संगीत प्रेमी, वीडियो में इस लोमड़ी को ही देख लीजिए, गीत और संगीत सुनने पर दी ऐसी प्रतिक्रिया
संगीत जहां इंसान के भीतर नई ऊर्जा भरता है। वहीं, इससे जंगली जानवर भी प्रभावित हुए बगैर नहीं रह सकते हैं। सच में संगीत में जादू है। एक व्यक्ति के साथ तो ऐसा ही हुआ। जब उसने गिटार के तारों को छेड़कर धुन निकाली और गीत गाने लगा तो सामने एक लोमड़ी ने भी इस पर शानदार प्रतिक्रिया दी। वह भी संगीत का आनंद उठाती नजर आई।ऐसा एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक शख्स बर्फ में एक प्यारी लोमड़ी के सामने गिटार बजा रहा है। वीडियो की शुरुआत में दिखाया गया है कि एक शख्स बर्फीली वादियों में एक लोमड़ी के सामने गिटार लिए खड़ा है। वह शख्स गिटार बजाना शुरू कर देता है और गाने भी लगता है। गिटार की आवाज सुनकर लोमड़ी मंत्रमुग्ध हो जाती है और कुछ दूरी पर बड़े आराम से बैठकर गाना सुनने लगती है।
इस वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा कि -फॉक्सी के साथ खूबसूरत सुबह! और मुझे उसे अपना नया गाना सुनाना पड़ा। बैरी ने परेशान करना शुरू कर दिया इसलिए मैंने इसे एक साथ संपादित किया। कैमरे को सही प्वाइंट पर लगाना और एक ही समय में बच्चे को पकड़ना आसान नहीं है, लेकिन @ceceliamayusetoomanywords एक समर्थक है।
View this post on Instagram
इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अबतक करीब 13 हजार बार देखा जा चुका है। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं और शख्स की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा- यह अद्भुत है। अन्य ने लिखा- फॉक्स को यह गाना बहुत पसंद है, आप बता सकते हैं। इसे जारी रखें। एक और यूजर्स ने लिखा- यह बहुत खास है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






