Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

देहरादून में खाद्य निर्माण इकाइयों में एफडीए की टीम ने की छापेमारी, एकत्र किए नमूने

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त उत्तराखंड के निर्देश पर देहरादून में खाद्य निर्माण इकाइयों में एफडीए की टीम की ओर से छापेमारी की गई। इस दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे गए।

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त उत्तराखंड के निर्देश पर देहरादून में खाद्य निर्माण इकाइयों में एफडीए की टीम की ओर से छापेमारी की गई। इस दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे गए। जिला खाद्य संरक्षा अधिकारी देहरादून पीसी जोशी ने बताया कि दैनिक उपयोग की खाद्य वस्तुओं में मिलावट की रोकथाम के लिए ये छापेमारी की गई है। जो आगे भी जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड के आयुक्त डॉक्टर पंकज पांडे के निर्देश पर एफडीए की फूड सेफ्टी अधिकारियों एवं एफडीए विजिलेंस की संयुक्त टीम का गठन किया गया है। जो उपायुक्त गढ़वाल मंडल राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कार्रवाई कर रही है। इसके तहत आज मोहब्बेवाला क्षेत्र में श्री गणेश फ्लोर मिल, संजीवनी ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट, देवभूमि फूड प्रोडक्ट, हिम उत्थान फूड प्रोडक्ट के निर्माताओं के यहां खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत सेंपलिंग एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई।
इस दौरान दैनिक उपयोग की खाद्य वस्तुएं मैदा, आटा, दाल, मसाला, धनिया और हल्दी पाउडर, शहद के नमूने लेकर राजकीय लैब में जांच के लिए भेजे गए। लैब की रिपोर्ट में उक्त नमूने में यदि कोई कमी पाई जाएगी तो संबंधित निर्माता के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। सैंपलिंग कार्रवाई में उनके साथ वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी रमेश सिंह, योगेंद्र पांडे, संजय तिवारी, मंजू रावत एवं एफडीए की विजिलेंस से उपनिरीक्षक जगदीश रतूड़ी, कांस्टेबल संजय सिंह नेगी, कांस्टेबल योगेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।