संत रविदास की जयंती पर प्रेमनगर में ध्वजा रोहण, कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने सुनाया संत रविदास जी का संदेश
महान संत रैदास की जयंती के अवसर पर आज देहरादून के प्रेमनगर के खैरी गांव व कांवली के शास्त्रीनगर पहुंच कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने ध्वजारोहण कर विधिवत पूजा अर्चना व हवन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने जनसमुदाय को बधाई देते हुए कहा कि संत रैदास अपने समय के महान समाज सुधारक थे। उन्होंने संत रैदास जी का संदेश भी सुनाया।सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि संत रविदास ने मानवता को सबसे बड़ा मूल मंत्र दिया- मन चंगा तो कठौती में गंगा। कहा कि संत रैदास धर्म जाति ऊंच नीच के भेद भाव के खिलाफ समाज को हमेशा जाग्रत करते रहे। इन विषयों में उनकी शिक्षा व संदेश आज भी समाज को दिशा देते हैं।
धस्माना ने सभी क्षेत्रवासियों को विधानसभा चुनावों में मतदान करने व उनको समर्थन देने के लिए भी धन्यवाद किया। इस अवसर पर अवधेश कथीरिया, संजय कटारिया, माया वर्मा, मीनाक्षी बिष्ट, नवीन कुमार, आशीष देसाई, राम मूर्ती, सन्नी कुमार, ललित कुमार समेत बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






