Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

एनएसए अजीत डोभाल के बंगले में गाड़ी लेकर घुसने कोशिश में एक गिरफ्तार, कर रहा बहकी बहकी बातें

एनएसए अजीत डोभाल के बंगले के अंदर गाड़ी लेकर एक शख्स ने घुसने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को रोका और हिरासत में ले लिया है।

एनएसए अजीत डोभाल के बंगले के अंदर गाड़ी लेकर एक शख्स ने घुसने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को रोका और हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम इस शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अभी तक ये साफ नहीं है कि ये शख्स किसी साजिश के तहत बंगले में घुसा है या गलती से उसने ऐसा किया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोभाल के आवास में जबरन घुसने की कोशिश कर रहा यह शख्स बहकी-बहकी बातें कर रहा था। वह कह रहा था कि उसे अजीत डोभाल से मिलना है। उसकी समस्या वही सुलझा सकते हैं। शुरुआती जांच के बाद, दिल्‍ली पुलिस ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से परेशान लग रहा है। वह किराए की कार चला रहा था।
अजित डोभाल दिल्ली के बेहद हाई सिक्यॉरिटी वाले इलाके लुटियंस जोन के 5 जनपथ बंगले में रहते हैं। उनसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल इस बंगले में रहते थे। डोभाल के बंगले के पास ही कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बंगला है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।