उत्तराखंड में कोरोना से कुछ राहत, नए संक्रमित हुए कम, पांच की मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में कुछ राहत दर्ज की गई। वहीं, दैनिक मौत के आंकड़े भी कुछ कम हुए हैं। रविवार 30 जनवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2184 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में पांच लोगों की मौत हुई। एक दिन पहले शनिवार 29 जनवरी को 2490 नए संक्रमित मिले थे और 10 लोगों की कोरोनना से मौत हुई थी। उत्तराखंड में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो रविवार को 1451 केंद्रों में 120055 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.01.30 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7536 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 75101 हो गई है। इनमें से 41892 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 2360 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 30790 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7536 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 118 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.16 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 55.78 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में 27 जनवरी को सर्वाधिक 13 लोगों की मौत दर्ज की गई।




