Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 26, 2026

नैनीताल के लाल ब्रिगेडियर अजय नेगी को मिलेगा राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा मेडल

गणतंत्र दिवस पर सरोवर नगरी के लाल ब्रिगेडियर अजय नेगी का नाम उनकी वीरता व अद्म्य साहस के लिए राष्ट्रपति की ओर विशिष्ट सेवा मेडल अवार्ड के लिए घोषित किया गया है।

गणतंत्र दिवस पर सरोवर नगरी के लाल ब्रिगेडियर अजय नेगी का नाम उनकी वीरता व अद्म्य साहस के लिए राष्ट्रपति की ओर विशिष्ट सेवा मेडल अवार्ड के लिए घोषित किया गया है। उनको सम्मान के लिए चयनित होने पर परिजनों के साथ ही क्षेत्र के लोग बेहद खुश हैं।
नैनीताल के आल्मा कॉटेज निवासी व गढ़वाल राइफल्स के ब्रिगेडियर अजय सिंह नेगी दिल्ली में तैनात हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भारतीय शहीद सैनिक स्कूल नैनीताल से हुई। इंटरमीडिएट पास होने के बाद डीएसबी से बीएससी किया। एमएससी में प्रवेश के दौरान सेंट्रल डिफेंस एकेडमी में चयन हो गया। पिछले करीब साढ़े तीन दशक की सेवा के दौरान ब्रिगेडियर नेगी ने जम्मू कश्मीर व पूर्वोत्तर में अद्म्य साहस का परिचय देते हुए आतंकी व पृथकतावादी संगठनों को भारी नुकसान पहुंचाया। उनके परिवार के सदस्य व चिनार संस्था के संस्थापक प्रदीप मेहता के अनुसार ब्रिगेडियर नेगी के पिता भगवत नेगी नैनीताल के पॉलिटेक्निक में सेवारत रहे। ब्रिगेडियर नेगी को दूसरी बार यह सम्मान मिला है।