Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

पुल से कार गिरने पर मेडिकल कॉलेज के सात छात्रों की मौत, मरने वालों में बीजेपी विधायक का बेटा भी

मंगलवार की आधी रात के समय एक बड़ा हादसा हो गया। पुल से कार गिरने की वजह से मेडिकल कॉलेज के सात छात्रों की मौत हो गई।

मंगलवार की आधी रात के समय एक बड़ा हादसा हो गया। पुल से कार गिरने की वजह से मेडिकल कॉलेज के सात छात्रों की मौत हो गई। हादसा महाराष्ट्र के वर्धा जिले के तिरोदा के सेलसुरा में आज रात करीब 1 बजे के बाद हुआ। बताया जा रहा है कि एक्सयूवी (एसयूवी कार) का चालक देवली से वर्धा आते समय नियंत्रण खो बैठा और सेलसुरा नदी में कार गिर गई। ये सभी छात्र दत्ता मेघे मेडिकल कॉलेज सवांगी के छात्र थे।मरने वालों में बीजेपी विधायक विजय रहांगदाले के बेटे आविष्कार रहांगदाले भी है।
बताया जा रहा है कि सवांगी के दत्ता मेघे मेडिकल कॉलेज के सात छात्र एक पार्टी के लिए गए थे। वापस जाते समय यह हादसा वर्धा जिले के देवली तालुका के सेलसुरा में आज रात करीब 1.30 बजे हुआ। चालक ने नियंत्रण खो दिया और सेलसुरा के पास करीब 40 फुट नीचे नदी में वाहन गिर गया। इस घटना में 25 से 35 साल के सात छात्रों की मौत हो गई थी।
सूचना मिलने पर वर्धा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पीयूष जगताप और सवांगी थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे। सुबह सभी शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सवांगी मेडिकल कॉलेज के ओएसडी अभ्युदय मेघे ने एक मराठी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि ये सभी छात्र अलग-अलग उम्र के थे। ड्राइवर नीरज सिंह एक इंटर्न, दो फाइनलिस्ट और दो प्रथम वर्ष के छात्र थे। आविष्कार रहांगदाले और पवन शक्ति प्रथम वर्ष के छात्र थे। वे जश्न मनाने गए थे, क्योंकि यह उनमें से एक का जन्मदिन था। एक छात्र महाराष्ट्र का, तीन उत्तर प्रदेश का, दो बिहार का और एक ओडिशा का था। इन छात्रों के एक्सीडेंट के बारे में अभिभावकों को सूचित कर दिया गया है।