Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 22, 2026

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष ने टिहरी और कर्नल ने उत्तरकाशी में किया डोर टू डोर संपर्क, राजेंद्र पाल गौतम का वर्चुअली संवाद

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने 42 प्रत्याशियों की घोषणा करने के साथ ही धुआंधार प्रचार अभियान शुरू कर दिया। दिल्ली से डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने टिहरी में तो आप के सीएम पद के प्रत्याशी कर्नल (से.नि.) अजय कोठियाल ने उत्तरकाशी में डोर टू डोर मतदाताओं से संपर्क किया।

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने 42 प्रत्याशियों की घोषणा करने के साथ ही धुआंधार प्रचार अभियान शुरू कर दिया। दिल्ली से डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने टिहरी में तो आप के सीएम पद के प्रत्याशी कर्नल (से.नि.) अजय कोठियाल ने उत्तरकाशी में डोर टू डोर मतदाताओं से संपर्क किया। वहीं, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने नवपरिवर्तन कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज सुबह देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जहां सह प्रभारी राजीव चौधरी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इकके बाद वह सड़क मार्ग से सीधे टिहरी पहुंचे। बौराडी बाजार पहुंचते ही उन्होंने दुकानदारों से मिलकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने खुद बाजार में जाकर पर्चे बांटे और लोगो से आप को वोट देने की अपील की।
उन्होंने कई सरकारी कर्मचारियों से भी मुलाकात की। इसके बाद नई टिहरी पहुंचे जहां पहुंचकर उन्होंने एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा आज से 1 महीने बाद उत्तराखंड में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं और इस बार उत्तराखंड के वोटर्स कांग्रेस और बीजेपी के गठबंधन को खत्म करेगी। जो पिछले 21 सालों से जीतते आए हैं। उन्होंने दिल्ली के उदाहरण दिए और कहा कि उत्तराखंड में भी उसी तर्ज पर व्यवस्थाएं की जाएंगी।
इसके बाद मनीष सिसोदिया जी टिहरी विधानसभा के कुठठा गांव पहुंचे। जहां आप पार्टी के लिए प्रचार किया। उन्हेांने जनता से आप पार्टी को वोट देने की अपील भी की। इसके बाद ग्रामीणों ने उनको लंच का न्योता दिया। इसे उन्होंने स्वीकार किया। ग्रामीणों ने भोजन में मंडवे की रोटी, गहत की दाल, झंगोरे की खीर उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को खिलाई। मनीष सिसोदिया कई और घरों में लोगों से मुलाकात कर चंबा को निकले। वहां भी जनसंपर्क किया। इसके बाद वह हरिद्वार को रवाना हो गए।

कर्नल कोठियाल ने किया डुंडा ब्लाक में डोर टू डोर कैंपेन
उधर, आज कर्नल (सेनि)अजय कोठयाल ने अपने 6 दिवसीय दौरे के दूसरे दिन उत्तरकाशी जिले के डुंडा ब्लॉक के अंतर्गत कई गांवों में जाकर जनसंपर्क किया। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने मातली, अठाली, कंसेन, लदारी आदी गांवों में जाकर डोर टू डोर जन सम्पर्क किया।लोगों को आप की नीतियां और अरविंद केजरीवाल की गारंटियों के बारे में बताया।
राजेन्द्र पाल गौतम ने उत्तराखंड की जनता से किया नवपरिवर्तन संवाद
आज दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने नव परिवर्तन संवाद के तहत उत्तराखंड की जनता से वर्चुअली संवाद किया। उन्होंने कहा कि जिस दिन का इंतजार हमको था वह दिन अब आने वाला है । 14 फरवरी को उत्तराखंड में वोटिंग होनी है, जिसके लिए हम सब एकजुट है। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी का दिन होगा और चुनाव चिन्ह झाड़ू होगा। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में उत्तराखंड के लोगों के साथ बीजेपी ने जो वादे किए थे, उनमें कोई भी वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने सिर्फ उत्तराखंड में मुख्यमंत्रियों को बदलने का काम किया।