Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 4, 2026

पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में नगर आयुक्त से मिले कांग्रेसी, शहर की विभिन्न जनसमस्याओं की ओर दिलाया ध्यान

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम देहरादून के नगर आयुक्त से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नगर आयुक्त को शहर की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराते हुए निदान की मांग को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इन समस्याओं के संबंध में राजकुमार ने कहा कि प्रमुख रूप से वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली निगम की गाड़ियां नियमित रूप से नहीं पहुंच रही हैं। इसके कारण घरों में कूड़ा जमा हो रहा है और बारिश के मौसम में डेंगू एवं अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। इसके साथ ही बारिश के मौसम में शहर के कई वार्डों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। कई स्थानों पर लाइट खराब होने की शिकायत के बावजूद उन्हें ठीक करने में काफी समय लग रहा है। शाम और रात के समय अंधेरा होने के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों का खतरा भी बढ़ रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता राजकुमार ने खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराने और नियमित निरीक्षण की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही कहा कि शहर की सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और उनमें भरा बरसाती पानी दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। लोगों को इन गड्ढों का पता नहीं चलने के कारण गिरने और चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि शहर में जगह-जगह सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। विशेषकर नेशविला रोड सहित कई स्थानों पर लोग सड़क किनारे कूड़ा फेंक रहे हैं, जिससे गंदगी और दुर्गंध फैल रही है तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। नगर निगम को तत्काल प्रभाव से पर्याप्त संख्या में कूड़ेदान की व्यवस्था करने और नियमित रूप से कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि शहर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हो सके। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

नगर आयुक्त ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो जनहित में आगे भी संघर्ष जारी रहेगा और धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रतिनिधिमंडल में सुनील कुमार बांगा, पार्षद अर्जुन सोनकर, पार्षद वीरेंद्र बिष्ट, पार्षद प्रमोद कुमार गुप्ता, पार्षद निखिल कुमार, पार्षद एतात खान, पार्षद जावेद अंसारी, सोम प्रकाश वाल्मीकि, विजेंद्र चौहान, प्रियांश छाबड़ा, आशु, नमन कुमार एवं अन्य समस्त साथीगण उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।