Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 22, 2026

रोहित शर्मा वन डे टीम के बने कप्तान, टेस्ट में रहाणे की जगह मिली उपकप्तानी, देखे साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम

अखिल भारतीय चयन समिति ने भी रोहित शर्मा को अब टी-20 के साथ ही वनडे टीम की भी कप्तानी सौंप दी है। काफी समय से चर्चा थी कि कोहली वनडे के भी कप्तानी छोड़ देंगे।

अखिल भारतीय चयन समिति ने भी रोहित शर्मा को अब टी-20 के साथ ही वनडे टीम की भी कप्तानी सौंप दी है। काफी समय से चर्चा थी कि कोहली वनडे के भी कप्तानी छोड़ देंगे। अब साउथ अफ्रीका के दौरे से पहले बीसीसीआइ ने रोहित को वनडे और टी-20 का नियमित कप्तान बना दिया है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय 18 सदस्यीय टीम का भी ऐलान किया है। रहाणे से टेस्ट की उप कप्तानी छीन ली गई है। रोहित शर्मा ही टेस्ट टीम में उपकप्तानी करेंगे।

वर्क लोड के कारण ही कोहली ने टी-20 की कप्तानी छोड़ी थी। अब कोहली ने वनडे की भी कप्तानी छोड़ दी। दूसरी ओर रहाणे का फॉर्म टेस्ट क्रिकेट में काफी समय से खराब चल रही थी। ऐसे में अब उनसे टेस्ट की उपकप्तानी छीन ली गई है। भारत की टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाने वाली है। जहां टीम 3 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज 26 दिसंबर से होने वाला है। भारत की टीम पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेलेगी। टेस्ट सीरजी के लिए बीसीसीआई ने साहा और पंत को विकेटकीपर के तौर पर टीम में चुना है। इसके अलावा हनुमा विहारी भी अपनी जगह टीम में बना पाने में सफल रहे हैं। वहीं, बीसीसीआई की प्रेस रिलीज के अनुसार रविंद्र जडेजा, शुभमन गिल, अक्षर पटेल और राहुल चाहर चोटों के कारण सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे।
18 सदस्यीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, मो. शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज
स्टैंडबाय खिलाड़ी: नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, दीपक चाहर, अर्जन नागवासवाला