Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 23, 2026

उत्तराखंड में चौथे दिन भी नहीं हुई कोरोना से कोई मौत, नए संक्रमितों में मामूली कमी

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली कमी दर्ज की गई है। राहत ये है कि लगातार चौथे दिन किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। फिलहाल उत्तरकाशी जिला कोरोनामुक्त है।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली कमी दर्ज की गई है। राहत ये है कि लगातार चौथे दिन किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। फिलहाल उत्तरकाशी जिला कोरोनामुक्त है। बुधवार आठ दिसंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में प्रदेश में कोरोना के 17 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले मंगलवार को कोरोना के 21 नए संक्रमित मिले थे। प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या पांच है। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार को 1032 केंद्रों में 57429 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.12.08 Health Bulliten
अब तक कुल 7411 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344402 हो गई है। इनमें से 330624 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 13 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 192 है। अब तक प्रदेश में कुल 7411 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.00 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।