Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

दक्षिण अफ्रीका में फिर से बढ़ने लगे कोरोना के केस, एक दिन में दोगुने लोग हुए अस्पताल में भर्ती

कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर दुनिया भर में चिंता बढ़ गई है। दक्षिण अफ्रीका में सबसे पहले ये नया वेरिएंट मिला और अब वहां कोविड के केस लगातार बढ़ रहे हैं।

कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर दुनिया भर में चिंता बढ़ गई है। दक्षिण अफ्रीका में सबसे पहले ये नया वेरिएंट मिला और अब वहां कोविड के केस लगातार बढ़ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका में मंगलवार को कोविड-19 (Covid-19) के कारण एक दिन पहले यानी सोमवार की तुलना में दोगुने से अधिक लोग अस्‍पताल में भर्ती हुए।
नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ कम्‍युनिकेबल डिसीजेज (NICD) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 383 लोगों को अस्‍पताल में भर्ती करना पड़ा। इसके एक दिन पहले 175 लोग अस्‍पताल में भर्ती हुए थे। ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, दर्ज किए गए 13147 नए मामलों में से करीब 64 फीसदी गौटेंग (Gauteng) प्रोविंस में दर्ज हुए हैं। इस प्रोविंस में जोहानसबर्ग और प्रिटोरिया शामिल हैं। एक दिन पहले, दर्ज हुए 6381 मामलों में से 70 फीसदी यहां रिकॉर्ड हुए थे।
टेस्‍ट का पॉजिटिविटी रेट मंगलवार को 24.9 फीसद रहा जो कि एक दिन पहले के 26.4 फीसद से कुछ कम है। 24 घंटों की अवधि में कोविड-19 के कारण 27 लोगों को जान गंवानी पड़ी। कोरोना महामारी की शुरुआत से देश में अब तक 90002 लोगों संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं।

 

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।