सतपुली टीआरएच के निर्माण कार्य में हुए विलम्ब को लेकर कैबिनेट मंत्री महाराज ने दिए जांच के आदेश
प्रदेश के पर्यटन मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने सतपुली में बन रहे पर्यटक अतिथि गृह के निर्माण में हुए विलंब को लेकर जांच के आदेश दे दिये हैं।
प्रदेश के पर्यटन मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने सतपुली में बन रहे पर्यटक अतिथि गृह के निर्माण में हुए विलंब को लेकर जांच के आदेश दे दिये हैं। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के पर्यटन मंत्री के मीडिया सलाहकार निशीथ सकलानी ने इसकी जानकारी दी। बताया कि मंत्री ने उच्च अधिकारियों को जांच के आदेश दे दिए गए हैं।पर्यटन मंत्री के हवाले से उन्होंने कहा कि जिस स्तर पर भी निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है उसकी जांच होगी और दोषियों को चिन्हित कर उन्हें दंडित किया जायेगा। उन्होने कहा कि सतपुली में निर्माणाधीन 4.43 करोड़ की लागत से बनने वाले पर्यटक अतिथि गृह जिसका निर्माण पहाड़ी शैली में होना है यदि उसका निर्माण कार्य समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा नहीं हुआ और किसी भी प्रकार का कोई विलंब या लापरवाही की गई तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






