Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 31, 2026

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने राज्य आंदोलनकारियों से नौ दिसंबर को विधानसभा चलो का किया आह्वान

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने तमाम राज्य निर्माण आंदोलनकारियों से 10 फीसद क्षैतिज आरक्षण लागू किए जाने, वंचित आंदोलनकारियों को चिन्हित किए जाने, गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाए जाने जैसे कई सवालों को लेकर कल नो दिसंबर को देहरादून में विधानसभा चलो का आवाहन किया है।

धीरेंद्र प्रताप चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक भी हैं। आज राज्य आंदोलनकारियों की बैठक में उन्होंने ये आह्वान किया। इस मौके पर जाने-माने राज्य आंदोलनकारी क्रांति कुकरेती की ओर से 10 फीसद से अधिक आरक्षण को लेकर 10 दिसंबर को आत्मदाह की घोषणा को एक कठोर फैसला बताया। कहा कि पिछले 5 सालों में जिस तरह से राज्यपाल ने 10 फीसद आरक्षण पर मोहर लगाने में देरी की है, उसी का परिणाम है आज आंदोलनकारियों का सब्र का बांध टूट गया है। अंततः क्रांति कुकरेती को आज अपने प्राणों की आहुति देने का ऐलान करना पड़ा है।
इस मौके पर समिति के केंद्रीय संरक्षक व पूर्व विधायक शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व दर्जाधारी मनीष कुमार और नवीन जोशी, समिति की महिला शाखा की अध्यक्ष सावित्री नेगी, केंद्रीय अध्यक्ष हरि कृष्ण भट्ट, सचिव नरेंद्र सिंह सोठियाल ने राज्य सरकार पर आंदोलनकारियों से भेदभाव का आरोप लगाया। साथ ही क्रांति कुकरेती का जीवन बचाने के लिए समस्त जरूरी कदम उठाए जाने की मांग की।