उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन भी नहीं हुई कोरोना से कोई मौत, कोरोनामुक्त जिला रुद्रप्रयाग हुआ संक्रमित, उत्तरकाशी मुक्त
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों से राहत है। लगातार दूसरे दिन किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। वहीं, कोरोनामुक्त जिला रुद्रप्रयाग फिर से संक्रमित हो गया। फिलहाल अब उत्तरकाशी जिला कोरोनामुक्त हो चुका है। इस जिले में कोई भी कोरोना का मरीज नहीं है। सोमवार छह दिसंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 11 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले रविवार पांच दिसंबर आठ नए संक्रमित मिले थे। साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या पांच है। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो सोमवार को 1204 केंद्रों में 77271 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2021.12.06 Health Bulletin
अब तक कुल 7411 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344364 हो गई है। इनमें से 330608 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान नौ लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 172 है। अब तक प्रदेश में कुल 7411 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.01 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।



