Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 26, 2026

सेना के काफिले में आतंकवादियों का घात लगाकर हमला, कर्नल, चार जवान सहित सात लोगों की मौत

मणिपुर में सेना के काफिले को आतंकवादियों ने शनिवार को निशाना बनाया। आतंकियों की ओर से घात लगाकर किए गए हमले में भारतीय सेना के एक कर्नल, उनकी पत्नी और बेटे तथा चार अन्य जवान मारे गए हैं।

मणिपुर में सेना के काफिले को आतंकवादियों ने शनिवार को निशाना बनाया। आतंकियों की ओर से घात लगाकर किए गए हमले में भारतीय सेना के एक कर्नल, उनकी पत्नी और बेटे तथा चार अन्य जवान मारे गए हैं। यह हमला इस क्षेत्र में वर्षों में हुए सबसे घातक हमलों में से एक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में म्यांमार सीमा के पास हुई।
सूत्रों ने बताया कि 46 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी शनिवार को एक फॉरवर्ड कैंप गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे जब उनके काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया। सूत्रों ने कहा कि माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे मणिपुर के आतंकी समूह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी या PLA का हाथ है। हालांकि अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने आर्मी अफसर और उनके परिवार की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उग्रवादियों को पकड़ने के लिए काउंटर ऑपरेशन शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा कि 46 असम राइफल्स के काफिले पर कायरतापूर्ण हमले की निंदा करता हूं, जिसमें कमांडिंग ऑफिसर और उनके परिवार के समेत कुछ जवानों की आज मौत हो गई है। राज्य पुलिस और पैरा मिलेट्री आतंकियों को पकड़ने के काम में लगी हुई है. दोषियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा। कई पूर्वोत्तर राज्यों की तरह मणिपुर भी दर्जनों सशस्त्र समूहों का घर है। इससे पहले, साल 2015 में मणिपुर में आतंकियों के हमले में 20 जवानों की मौत हुई थी।