Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

पर्वतीय जनपदों में लगातार कोरोना का हमला बढ़ा रहा चिंता, प्रदेश में आज हुई चार की मौत

उत्तराखंड में छोटी दीपावली का दिन कोरोना के लिहाज से कुछ राहत भरा रहा। आज प्रदेश में कोरोना के 467 नए मरीज मिले। वहीं, आज 300 लोग स्वस्थ भी हुए। आज कुछ राहत ये रही कि प्रदेश में कोरोना से चार लोगों की मौत हुई। वहीं, चिंताजनक ये है कि पर्वतीय जिलों में अभी कोरोना से राहत नहीं मिल रही है। पौड़ी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और चमोली गढ़वाल में निरंतर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इन्हें थामने के लिए सिर्फ सतर्कता और कोरोना के नियमों का पालन जरूरी है। अभी भी इस बात को शायद लोग समझ नहीं पा रहे हैं।


उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 67706 हो गया है। इनमें से 61732 लोग स्वस्थ हुए। अब तक प्रदेश में कोरोना से कुल 1097 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 4207 हैं। आज भी सर्वाधिक देहरादून में 151 नए संक्रमित मिले।

हरिद्वार और पौड़ी में 54-54, चमोली और नैनीताल में 37-37, रुद्रप्रयाग जिले में 32 नए कोरोना संक्रमित मिले। आज 68 वर्षीय महिला की मौत हरिद्वार में, 77 वर्षीय महिला की मौत डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पौड़ी में, 48 वर्षीय पुरुष की मौत श्री महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून में और 70 वर्षीय पुरुष की मौत एम्स ऋषिकेश में हुई।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।