Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने पालतू कुत्ते की रस्सी से फंदा बनाकर की आत्महत्या

बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फांसी के लिए उन्होंने पालतू कुत्ते की रस्सी का इस्तेमाल किया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कांगड़ा पुलिस इसके कारणों की जांच में जुट गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने का प्रयास किया है। आसिफ अपनी एक विदेशी महिला दोस्त के साथ धर्मशाला के एक किराए के मकान में रह रहे थे। गुरुवार दोपहर वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए निकले थे। इसके बाद उन्होंने घर वापस आकर अपने पालतू कुत्ते की रस्सी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया।

डिप्रेशन से जूझ रहे थे बसरा
53 साल के बसरा के लिए कहा जा रहा है कि वे डिप्रेशन से जूझ रहे थे। पुलिस ने आसिफ का शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहाहर एंगल से जांच कर रहे हैं। आसिफ करीब 5 साल से मैक्लोडगंज में किराए के घर में एक विदेशी महिला के साथ लिव-इन में रह रहे थे। पुलिस ने इस महिला को हिरासत में ले लिया है। खबरों की मानें तो जिस कुत्ते की रस्सी से आसिफ ने फंदा लगाया, वह भी गायब है।
फिल्मी सफर
आसिफ 1998 से फिल्मों में एक्टिव थे। उन्होंने ‘वो’ (`1998) ‘ब्लैक फ्राइडे’ (2004), ‘जब वी मेट’ (2007), ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ (2010), ‘कृष 3’ (2013) और ‘हिचकी’ (2018) जैसी फिल्मों में काम किया था। ‘होस्टेजेस’ और ‘पाताललोक’ जैसी हिट वेब सीरीज में भी उन्होंने अहम भूमिकाएं निभाईं थीं।