Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

उत्तराखंड में तीन हादसों में हुई सात की मौत, चार घायल, चंपावत में भी दो की गई जान

उत्तराखंड में गुरुवार की सुबह कई लोगों के लिए काली सुबह बन गई। प्रदेश के तीन स्थानों में हादसे हुए और सात लोगों की जान चली गई। साथ ही चार लोग घायल हुए। चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक में गहरी खाई में कार से गिरने से दो की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। इस हादसे का भी पता गुरुवार की सुबह को लगा। वहीं, उत्तरकाशी में भी कार के खाई में गिरने से दो की मौत हुई। इसका भी पता सुबह ही चल पाया। देहरादून मसूरी रोड पर भी कार के खाई में गिरने से तीन युवकों की जान चली गई। इसकी सूचना भी पुलिस को सुबह ही मिली।
चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के धूनाघाट में सेंट्रो कार अनियंत्रित करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। सुबह घायल व्यक्ति व शवों को पुलिस की रेक्यू टीम ने ग्रामीणों की मदद से खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को लोहाघाट के अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक यूपी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक हादसा बुधवार की रात नौ बजे के आसपास हुआ है। किसी को इस बात की जानकारी नहीं लग पाई। पास में ही रहने वाले एक परिवार के लोगों के मुताबिक उन्होंने रात में एक आवाज तो सुनी, लेकिन उन्हें इस बात का आभास नहीं हुआ कि हादसा हुआ होगा।
लोहाघाट पुलिस के मुताबिक घायल व्यक्ति का नाम देवेंद्र यादव 30 पुत्र बनवारी सिंह है। वह ग्राम सुल्तानपुर खुर्द थाना बहजोई जिला संभल उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। मृतकों में एक देवेंद्र के ही गांव का धर्मेंद्र (25 पुत्र) ऋषिपाल है। दूसरा मृतक बबलू (30) पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम ​हमियापुर थाना जरीफनगर जिला बदायूं यूपी का रहने वाला है।
मसूरी में गई तीन जान
वहीं, मसूरी से बर्थडे पार्टी मना कर लौट रहे युवकों की कार हाथीपांव के पास गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं। हादसा गत देर रात हुआ, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना सुबह करीब साढ़े छह बजे मिली। इनमें सचिन पुत्र (22 वर्ष) जतन दास निवासी कैम्पटी टिहरी गढवाल, अंकित निवासी नालापानी रोड़ देहरादून और बिरेंद्र (25) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में राजा पुत्र दिनेश कुमार (22) निवासी ग्राम घण्डियाल पोस्ट कुडजखाल, अंकित (20) पुत्र मनोज कुमार निवासी नालापानी आमवाला तरला देहरादून और सुनील (22) पुत्र भगत राम निवासी वेदीखाल हैं।
पूर्व प्रधान सहित दो की मौत
वहीं, उत्तरकाशी के नौगांव ब्लॉक के गडोली राजगढ़ी रोड़ पर देर रात को एक कार के गहरी खाई में गिरने से दो की मौत हो गई। इस हादसे के पता भी सुबह ही चल पाया। तब जाकर खाई से दो के शव निकाले गए। मृतकों की पहचान घनडाला निवासी पूर्व प्रधान राजपाल रमोला और उपेंद्र चौहान (चालक) के रूप में हुई।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।