Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 6, 2026

चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार एवं ऋषिकेश में देहरादून स्मार्टसिटी पोर्टल पर पंजीकरण एवं कोविड जांच सेंटर होगा शुरू, ईपास की बाध्यता समाप्त

आयुक्त गढ़वाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड रविनाथ रमन द्वारा चारों धामों मे़ एसओपी के अनुपालन हेतु आदेश जारी किए। अब देहरादून स्मार्टसिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एवं कोविड जांच ही जरूरी है। तीर्थयात्रियों को ई-पास की कोई बाध्यता नहीं है।

उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा कल यात्रा प्रतिबंधों में राहत दिये जाने के बाद उत्तराखंड सरकार द्वारा एसओपी जारी कर दी। आयुक्त गढ़वाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड रविनाथ रमन द्वारा चारों धामों मे़ एसओपी के अनुपालन हेतु आदेश जारी किए। अब देहरादून स्मार्टसिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एवं कोविड जांच ही जरूरी है। तीर्थयात्रियों को ई-पास की कोई बाध्यता नहीं है।
आज ऋषिकेश चारधाम यात्रा टर्मिनल स्थित चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन कार्यालय में चारधाम यात्रा के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए आयुक्त गढ़वाल ने कहा कि अब कोई भी तीर्थ यात्री जिनके पास स्मार्ट सिटी पोर्टल में रजिस्टेशन की जानकारी नहीं है। वह ऋषिकेश एवं हरिद्वार रेल्वे स्टेशन एवं बस टर्मिनल पर निशुल्क अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। उनकी निशुल्क कोविड जांच भी की जायेगी। इसके लिए उन्होंने तत्काल प्रभाव से आज हरिद्वार एवं ऋषिकेश में रजिस्ट्रेशन सेंटर खोलने के आदेश जारी कर दिये है।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी चमोली, रूद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी को निर्देश दिए गये हैं कि पहले से दर्शन हेतु पहुंचे तीर्थयात्रियों गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग एवं गौरीकुंड से कोविड जांच के बाद केदारनाथ दर्शन हेतु भेज दिया जाये। इसी तरह श्री बदरीनाथ धाम एवं श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री में दर्शन हेतु तीर्थयात्री बेरोकटोक जाने हेतु जिलाधिकारियों को निर्देश दिये।
उन्होंने बैठक में परिवहन विभाग को यात्रा वाहनों के ग्रीन कार्ड, प्रदूषण, तथा वाहन संबंधित औपचारिकताओं को त्वरित गति से समाधान हेतु कहा। नगर निगम ऋषिकेष को चारधाम यात्रा बस टर्मिनल में साफ सफाई, सैनिटाईजेशन हेतु निर्देशित किया। इसी संयुक्त यात्रा रोटेशन से अपेक्षा की कि यात्रियों का सहयोग करें। देवस्थानम बोर्ड को निर्देश दिया कि सीजनल सहायता डेस्क को अधिक सक्रिय किया जाये।
उल्लेखनीय है कि गढ़वाल आयुक्त की पहल पर ऋषिकेश यात्रा बस टर्मिनल पर चारधाम सीजनल सहायता डेस्क बनाये गये है जिसमें चिकित्सा विभाग, पुलिस प्रशासन, पर्यटन, देवस्थानम बोर्ड, नगर निगम,परिवहन विभाग, संयुक्त रोटेशन ने अपने हेल्प डेस्क लगाये हैं। इस अवसर पर आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन के अलावा ऋषिकेश नगर निगमायुक्त जीसी गुणवंत, एआरटीओ अरविंद पाण्डेय, यात्रा प्रशासन संगठन के विशेष कार्याधिकारी एके श्रीवास्तव, देवस्थानम बोर्ड के विशेष कार्याधिकारी जन संपर्क एएस नेगी, सहायता अभियंता नगर निगम आनंद सिंह, डा हरीश गौड़ आदि मौजूद रहे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *