Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

18 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी, शिक्षक, समन्वय समिति कल निकालेगी जिला स्तरीय रैली

उत्तराखंड में कार्मिकों के साझा मंच उत्तराखंड उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी, शिक्षक, समन्वय समिति के तत्वावधान में कल 27 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय रैली आयोजित की जाएगी।

उत्तराखंड में कार्मिकों के साझा मंच उत्तराखंड उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी, शिक्षक, समन्वय समिति के तत्वावधान में कल 27 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय रैली आयोजित की जाएगी। इसके बाद पांच अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय हुंकार रैली आहूत की गई है। कल की रैली के लिए समिति ने पूरी तैयारी कर ली है।
समिति के प्रवक्ता अरूण पांडे ने बताया कि आज समन्वय समिति के संयोजक मंडल की बैठक में कल की रैली के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी जिलों के पदाधिकारियों से रैली को सफल बनाने की अपील की गई। समीक्षा के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि प्रत्येक जनपद में कर्मचारी रैली में बढ़-चढ कर भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
गौरतलब है कि हाल ही में उत्तराखंड के कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारियों के विभिन्न संगठनों ने साझा मंच का गठन कर 18 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया। आंदोलन के पहले चरण में गेट मीटिंग के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इसके बाद 20 सितंबर को जिला स्तरीय धरना आयोजित किए गए थे। आंदोलन के तीसरे चरण में 27 सितंबर को जनपद स्तरीय रैलियां निकाली जाएंगी। चौथे चरण में पांच अक्टूबर को देहरादून राजधानी में प्रदेश स्तरीय हुंकार रैली प्रस्तावित है। उसी दिन आगामी अनिश्चित कालीन आन्दोलन की घोषणा की करने की कार्मिकों की रणनीति है।
इस दौरान समिति के प्रतिनिधिमंडल की मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री से भी वार्ता हो चुकी है। इन वार्ताओं के दौरान उन्हें आश्वासन जरूर मिले, लेकिन अभी तक कर्मचारियों की मांगों के बिंदुओं को लेकर शासन स्तर पर कोई बैठक नहीं बुलाई गई है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मंत्रीमंडल की बैठक में तत्काल शिथिलिकरण, गोल्डन कार्ड जैसी समस्याओं के तत्काल समाधान करने का निर्णय करने की मांग मुख्यमंत्री जी से की गयी। साथ ही पूर्व में दिये गये आश्वासन के अनुसार कार्रवाई की मांग भी की गई है। इसके बावजूद अभी तक कोई सार्थक पहल नहीं की गई है।
आज की बैठक में प्रताप सिंह पंवार, हरीश चन्द्र नौटियाल, अरूण पाण्डेय, सुनील कोठारी, पंचम सिंह बिष्ट, नन्द किशोर त्रिपाठी, शक्ति प्रसाद भट्ट, बीएस रावत, पूर्णानन्द नौटियाल, चौधरी ओमवीर सिंह, दीप चन्द्र बुलाकोटी, अनंतराम शर्मा, धर्मपाल रावत, बनवारी सिंह रावत, गोविन्द सिंह नेगी, निष्कर्ष सरोही, राकेश रावत, विवेक साह इत्यादि कर्मचारी नेताओं ने प्रतिभाग किया।