राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लिया भाग, करना पड़ा हार का सामना, अगले दिन जहर खाकर महिला बॉक्सर ने दी जान
उत्तराखंड में उभरती बॉक्सिंग खिलाड़ी हेमा दानू ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लिया था। यहां उसे हार का सामना करना पड़ा। इसके अगले दिन ही उसने जहर खा लिया।
उत्तराखंड में उभरती बॉक्सिंग खिलाड़ी हेमा दानू ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लिया था। यहां उसे हार का सामना करना पड़ा। इसके अगले दिन ही उसने जहर खा लिया। वह एमएस की छात्रा थी। जो हल्द्वानी में अपने मामा के घर रहकर एमबीपीजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। फिलहाल उसके आत्महत्या के कारणों की ठोस वजह पता नहीं चल पाई है।पुलिस के मुताबिक मूल रूप से बागेश्वर जिले के नाचनी कपकोट में रहने वाली 20 वर्षीय हेमलता दानू उर्फ हेमा दानू पुत्री कृपाल सिंह हल्द्वानी के छड़ायल में अपने मामा के साथ रहती थी। एमबीपीजी कालेज में एमए द्वितीय समेस्टर की छात्रा होने के साथ ही वह बाक्सिंग की बेहतरीन खिलाड़ी भी थी। कई प्रतियोगिताओं में वह मेडल जीत चुकी थी। 10 सितंबर को हेमा ने राज्य स्तरीय बाक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। हालांकि, प्रतियोगिता के दौरान उत्तराखंड पुलिस की टीम से हुए मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद वह घर आ गई। 11 सितंबर की देर शाम हेमा ने जहर गटक लिया।
हेमा ने बालिका वर्ग के 57 किग्रा भारवर्ग में द्वितीय यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। हेमा दानू को हरियाणा की शिवानी ने तीन राउंड तक चले मुकाबले में पराजित किया किया था और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। पुलिस के मुताबिक 11 सितंबर की रात उसने जहर खा लिया था। रात आठ बजे करीब परिजन उसे उपचार के लिए नैनीताल रोड स्थित निजी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे। जहां रविवार आधी रात के बाद रात ढाई बजे करीब यानी सोमवार को उसकी मौत हो गई।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






