Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 12, 2026

जानिए राशिफल, धनु राशि वाले रह सकते हैं तनाव में, मकर राशि वालों का खुशनुमा पल का संयोगः आचार्य पंकज

जानिए आज चार सितंबर शनिवार को आपका दिन कैसा रहेगा। आज का दिन किस राशि वालों के लिए अनुकूल है। किस राशि वालों को सचेत रहने की जरूरत है।

जानिए आज चार सितंबर शनिवार को आपका दिन कैसा रहेगा। आज का दिन किस राशि वालों के लिए अनुकूल है। किस राशि वालों को सचेत रहने की जरूरत है। हमें राशिफल से मिलने वाले संकेतों को गम्भीरता से समझना है। तभी हम शुभ संभावनाओं का लाभ और अशुभ घटनाक्रमों से होने वाली हानि टाल सकते हैं। तो आयें जानते हैं, आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। बता रहे हैं आचार्य पंकज पैन्यूली।
मेष राशि
आज के दिन आपको  किसी व्यक्ति या वस्तु विशेष  से सुख की अनुभूति प्राप्त हो सकती है। आपके कार्य क्षेत्र में भी आप विस्तार की संभावना है।
वृष राशि
आज आप कोई लाभ प्रद यात्रा कर सकते हैं।
मिथुन राशि
आज आप धन संचय कर सकते हैं या धन संचय के बारे में विचार बना सकते हैं। आज आपको पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है।
कर्क राशि
आज आप अपने कार्य क्षेत्र में या परिवेश में मान-सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप सत्तासीन लोगों के साथ मिलकर काम करते हैं, तो आज आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।                                                                         सिंह राशि
आज आपका स्थान परिवर्तन ओ सकता है। आंशिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी आपको रह सकती है।
कन्या राशि
आज आपको संपत्ति संबंधी कोई चिंता हो सकती है। या बिना इच्छा जमीन आदि बेचनी पड़ सकती है।
तुला राशि
आप जिस किसी भी कार्य क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उसमें आज आप बहुत ही गम्भीर और संवेदनशील बने रहेंगे। जिस कारण कुछ नई संभावनानाएँ भी आप तलाश सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज भी भाग्य की अनुकूलता आपके साथ बनी रहेगी। यदि आप रोजगार संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको आशानुकूल परिणाम नजर आयेंगे।
धनु राशि
आज आप पारिवारिक कलह-क्लेश के कारण तनाव में रह सकते हैं। आज आपके मन में अचानक अभिनय की ओर जाने के विचार आ सकते हैं।
मकर राशि
आज आप अपने जीवन साथी के साथ काफी दिनों बाद खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। साथ ही जिनका वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रहा है, उनके रिश्तों में भी सुधार होने की संभावना है।
कुम्भ राशि
यदि आप पहले से किसी रोग से पीड़ित हैं, तो आज आपके रोग का निवारण होने वाला है।
मीन राशि
आज आपको भावी सन्तान की पूर्व सूचना मिलने वाली है। यदि आप राजनीति में हैं, तो आज आपको संगठन में या सरकार में कोई बड़ी भूमिका मिलने वाली है।

आचार्य का परिचय
आचार्य पंकज पैन्यूली
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक गुरु, संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश, जिला देहरादुन, उत्तराखंड।
सम्पर्क सूत्र-9818374801,,,,8595893001