Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी, पुलिस ने चार को दबोचकर बरामद की शराब

देहरादून पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आपरेशन सत्य चलाया हुआ है। इसके तहत मादक पदार्थ बेचने वालों की धरपकड़ की जा रही है, वहीं, इसका सेवन करने वालों को सुधारने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। नशे के शिकार लोगों को नसा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया जा रहा है, साथ ही पुलिस भी ऐसे लोगों की काउंसलिंग कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चार लोगों को गिरफ्तार कर भारी अवैध शराब बरामद की।
कोतवाली विकासनगर डाकपत्थर क्षेत्र अंतर्गत कट्टा पत्थर से एक व्यक्ति को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति ने शराब हिमाचल प्रदेश से छिपकर बेचने के लिये लाना बताया गया। आरोपी की पहचान दर्शन सिंह पुत्र सुंदर सिंह निवासी कट्टापत्थर डाकपत्थर के रूप में हुई।


सेलाकुई पुलिस ने सारना नदी सेलाकुई से एक व्यक्ति हीरावन साहनी को 58 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं कोतवाली नगर पुलिस ने मद्रासी कॉलोनी रेस्ट कैंप देहरादून से एक व्यक्ति रोहतास पुत्र स्वर्गीय दीनाराम निवासी 15 रेस्ट कैंप मद्रासी कॉलोनी देहरादून को 56 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। रायवाला पुलिस ने साहब नगर पुलिया के पास से जगदीश सिंह तोमर निवासी आशा प्लाट छिद्दरवाला थाना रायवाला देहरादून को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *