Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

बागेश्वर पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार कर बरामद की सवा तीन लाख कीमत की चरस

बागेश्वर पुलिस ने नशे के तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए पांच तस्करों को पकड़ा। इनसे करीब सवा तीन लाख रुपये की चरस बरामद की गई।
उत्तराखंड में बागेश्वर जिले के पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बागेश्वर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान कपकोट की ओर से आ रहे महेंद्रा वाहन को आरे बाईपास तिराहे के पास रोका। जब वाहन में बैठे पांच व्यक्ति की तलाशी ली गई तो तीन किलो 301 ग्राम चरस बरामद हुई।
इसमें से बच्चू सिंह के कब्जे से 519.8 ग्राम चरस, विलियम रोड्रिक ली के कब्जे से 570 ग्राम चरस, रजत गंगवार के कब्जे से 607.3 ग्राम चरस, बली मोहम्मद के कब्जे से 543.8 ग्राम चरस व प्रतीक अग्रवाल के कब्जे से 1060.6 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 3,30000 रुपये है। चरस की इस बड़ी खेप को पकड़ने वाली पुलिस टीम को दो हजार रुपये का इनाम भी दिया गया है।
अभियुक्तों का विवरणः-
1-बच्चू सिंह पुत्र निवासी बेहता थाना- फतेहगंज, शाहजहांपुर उ0प्र0।
2- विलियम रोड्रिक ली निवासी शस्त्रीनगर थानाप्रेमनगर, जिला बरेली उ0प्र।
3- रजत गंगवार निवासी हंसासरौरा, थाना-भोजीपुरा जिला बरेली उ0प्र0।
4- बली मोहम्मद निवासी मोहल्ला सेकोपुर, थाना बहेड़ी, जिला बरेली उ0प्र0।
5- प्रतीक अग्रवाल निवासी डी0टी0 40 शास्त्रीनगर, थाना प्रेमनगर, जिला बरेली, उ0प्र0।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *