Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

महिला के आत्महत्या मामले में नया मोड़, पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा

देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र में 27 अक्टूबर को महिला के आत्महत्या करने के मामले में अब नया मोड़ आ गया। महिला के पिता ने उसके पति सहित ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया।
पुलिस के मुताबिक 27 अक्टूबर को महारानी बाग फेस-2 में विवाहित महिला के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल ले पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
इस मामले में मृतक महिला के परिजनों के मजिस्ट्रेटी बयान लिए गए। साथ ही पोस्टमार्ट रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग पाया गया। एक नवंबर को महिला के पिता ने बसंत विहार थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी। इसमें कहा गया कि उनकी पुत्री का विवाह सनोद पुत्र सोहनवीर निवासी भगवानपुर जनपद हरिद्वार के साथ हुई थी।
आरोप है कि उनकी बेटी को पति सनोद, सोहनवीर (ससुर), सुरेशो (सास) तथा ससुराल पक्ष के अन्य व्यक्तियों की ओर से प्रताड़ित किया गया। इसके फलस्वरूप उनकी पुत्री ने आत्महत्या की। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर मृतका के पति सनोद, ससुर सोहनवीर, सास सुरेशो तथा ससुराल पक्ष के अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध थाना बसंत विहार में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक महिला का पति इएसआई में डॉक्टर है। जो सेलाकुई में तैनात है। वह महारानी बाग फेस-2 में किराए के मकान में रहता है । मृतका महिला के दो बच्चे हैं। जिनकी उम्र 6 वर्ष व 3 वर्ष है।