Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 29, 2026

उत्तराखंड में कोरोना से राहत, लगातार चौथे दिन नहीं हुई कोई मौत, नए संक्रमित 50 से कम, टीकाकरण घटा

उत्तराखंड से कोरोना की विदाई होने लगी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार 10 जुलाई की शाम को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 49 नए संक्रमित मिले।

उत्तराखंड से कोरोना की विदाई होने लगी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार 10 जुलाई की शाम को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 49 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में किसी की मौत नहीं हुई। ये लगातार चौथा दिन है जब उत्तराखंड में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। एक दिन पहले शुक्रवार नौ जुलाई को कोरोना के 65 नए संक्रमित मिले थे। शनिवार को 200 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे। कोरोना कर्फ्यू की अवधि अब 13 जुलाई की सुबह छह बजे तक है।

अब तक कुल 7338 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341137 हो गई है। इनमें से 326651 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7338 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 है। रिकवरी 95.75 फीसद है।
ब्लैक फंगस से भी राहत
उत्तराखंड में ब्लैक के नए केस भी घटने लगे हैं। 10 जुलाई को ब्लैक फंगस के चार नए केस मिले। इस दौरान एक भी मरीज की मौत नही हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 522 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 104 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं, 118 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

पिछले सात दिन के आंकड़े
उत्तराखंड में शुक्रवार नौ जुलाई को कोरोना के 65 नए संक्रमित मिले थे। गुरुवार आठ जुलाई को कोरोना के 64 नए संक्रमित, बुधवार सात जुलाई को कोरोना के 77 नए संक्रमित, मंगलवार छह जुलाई को कोरोना के 89 नए संक्रमित, सोमवार पांच जुलाई को कोरोना के 69 संक्रमित, रविवार चार जुलाई को 78 नए संक्रमित, शनिवार तीन जुलाई को कोरोना के 158 नए संक्रमित मिले थे। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
कम हुआ टीकाकरण
उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शनिवार 10 जुलाई को 321 केंद्रों में 24369 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शुक्रवार नौ जुलाई को 391 केंद्रों में 32109 लोगों को, गुरुवार आठ जुलाई को 483 केंद्र में 35955 लोगों को, बुधवार सात जुलाई को 457 केंद्र में 46159 लोगों को, मंगलवार छह जुलाई को 767 केंद्र में 84590 लोगों को, पांच जुलाई को 845 केंद्र में 89627 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। रविवार चार जुलाई को 352 केंद्र में 57897 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।